Author: atulpradhan

कीव. उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर बृहस्पतिवार को हुए ड्रोन हमले में एक शिशु, उसकी मां और दादी समेत कम से कम पांच लोग मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार सुबह होने से कुछ समय पहले शहर के रिहाइशी इलाके में छह ड्रोन ने हमला किया. यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लाइमेंको ने कहा कि हमले में जान गंवाने वाला बच्चा स्थानीय दमकल सेवा प्रमुख का पौत्र था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने दमकल प्रमुख की पहचान 50 वर्षीय ओलेक्जेंडर लेबिड के रूप में की…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुझाव दिया कि एक ऐसे मॉडल पर विचार किया जा सकता है, जिसमें फसलों के ऊपर ऊंचे सौर पैनल लगाए जा सकते हैं, ताकि किसान भोजन और ऊर्जा दोनों के प्रदाता बन सकें. मंत्री ने यहां भारतीय राष्ट्रीय सौर ऊर्जा महासंघ (एनएसईएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृषि-नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन-2025 में हिस्सा लिया. इस अवसर पर चौहान ने महासंघ की रिपोर्ट और कृषि एवं नवीकरणीय ऊर्जा पर वार्षिक संदर्भ पुस्तक का विमोचन किया. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का आयोजन कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण…

Read More

नयी दिल्ली. बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिये तैयारियों में चूक को दोषी ठहराया जबकि आरसीबी टीम प्रबंधन ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों की भावनाओं के साथ हमदर्दी रखनी चाहिये . आरसीबी के 18 साल के इंतजार के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था जो आज गम में बदल गया . स्टेडियम के बाहर लाखों की तादाद में प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी . बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा ,” यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है .…

Read More

बंगलूरू: बंगलूरू में हुर्द भगदड़ के बाद विवादों में घिरे कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ए. शंकर और ईएस जयराम ने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी समारोह के दौरान मची भगदड़ की नैतिक जिम्मेदारी ली है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। एक संयुक्त बयान में शंकर और जयराम ने कहा कि उन्होंने गुरुवार रात को केएससीए अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बयान में कहा गया, ‘पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित छत्तीसगढ़ के निवासियों के पुनर्वास और शांति स्थापित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाना राज्य और केंद्र का कर्तव्य है. इसी के साथ शीर्ष अदालत ने राज्य में सुरक्षा बलों और सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप वाले 18 वर्ष पुराने मामलों को बंद कर दिया. न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कार्यकर्ता नंदिनी सुंदर द्वारा दायर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों और अवमानना सहित अन्य याचिकाओं को बंद कर दिया. इसमें न्यायालय के 2011 के आदेश का पालन न करने…

Read More

तेल अवीव. इजराइल ने सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए दो इजराइली-अमेरिकी लोगों के शव बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रातभर और बृहस्पतिवार को इजराइल की ओर से किये गये हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें तीन स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि जूडिह वीनस्टीन और गैड हग्गई के शव सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत बरामद कर इजराइल लाए गए हैं.…

Read More

बेंगलुरु: अभिनेता कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि कन्नड़ भाषा के संबंध में ‘ठग लाइफ’ के आॅडियो लॉन्च कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान को गलत समझा गया। ‘कर्नाटक फिल्म चेंबर आॅफ कॉमर्स’ (केएफसीसी) को लिखे पत्र में अभिनेता ने कहा, ‘‘ मुझे दुख है कि ठग लाइफ आॅडियो लॉन्च पर मेरे बयान को, जो कि दिग्गज डॉ. राजकुमार के परिवार, विशेष रूप से शिव राजकुमार के प्रति वास्तविक स्रेह से कहा गया था, को गलत समझा गया और संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।’’ उन्होंने कहा कि उनका आशय केवल यह बताना था कि ‘‘हम सब एक…

Read More

मंगलुरु/नयी दिल्ली. अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डग्िंस लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को कहा कि वृद्धि के अगले चरण के वित्तपोषण के लिए उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक गठजोड़ से 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं. बैंकों के इस गठजोड़ में फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड शामिल हैं. अदाणी समूह की कंपनी एएएचएल ने कहा कि इस वित्त का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को चुकाने और अपने हवाई अड्डा नेटवर्क में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाएगा. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी एएएचएल ने बयान में कहा, ”इस राशि का उपयोग मौजूदा ऋण को चुकाने, बुनियादी ढांचे के उन्नयन…

Read More

बेंगलुरु. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बुधवार दोपहर जब यहां पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया. प्रशंसक करिश्माई विराट कोहली के साथ टीम के खिलाड़ियों की एक एक झलक पाने के लिए सड़कों पर कतार में खड़े थे. यही हाल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भी दिखा जहां प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम का राज्य के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया. शिवकुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”विराट…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी।…

Read More