लेखक: atulpradhan

रायपुरदुर्ग जिले के ग्राम पंचायत बोरिंदा में निर्मित अमृत सरोवर अब सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्त आजीविका का केंद्र बन चुका है। इस तालाब के माध्यम से “शीतल स्वास्थ्य समूह” की 12 महिला सदस्य संगठित होकर मछली पालन कर रही हैं। मनरेगा योजना के अंतर्गत बना यह अमृत सरोवर अब ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। तालाब में अब तक 1,00,000 से अधिक मछलियों (बीज) का संचयन किया गया है और नियमित उचित आहार फीड व बीज की व्यवस्था की जा रही…

Read More

रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से कार्य कर रही थी। मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया के ऑफिस में 12 सितंबर को जांच की गयी। जांच के दौरान यहां से 172 फर्मों के…

Read More

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मजगामा हाट इलाके में शुक्रवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां मां दुर्गा की एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर आगजनी की और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान भीड़ ने तोड़फोड़ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ने…

Read More

रायपुरछत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1033.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1469.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 900.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 752.5 मि.मी., गरियाबंद में 904.6 मि.मी., महासमुंद में 733.3 मि.मी. और धमतरी में 933.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मि.मी., मुंगेली…

Read More

जगदलपुर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। एसआइआर कोई नया प्रविधान नहीं है। पहले भी ऐसा किया जा चुका है। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ में पहले विधानसभा चुनाव 2003 के पूर्व मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। बता दें कि 22 वर्ष बाद इस साल दोबारा एसआइआर प्रस्तावित है। यहां बस्तर में भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि भारत निर्वाचन आयोग ने अभी इसके लिए कार्यक्रम विवरण जारी नहीं किया है। निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार हाल ही…

Read More

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एकबार फिर से चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा कि चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा। उनकी यह टिप्पणी वोट चोरी के मुद्दे पर अपने हमले को तेज करने के एक दिन बाद आई है। जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “लोकतंत्र को नष्ट करने वालों” को रक्षा करने का आरोप लगाया था। सुबह 4 बजे उठो,36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ,फिर सो जाओ – ऐसे भी हुई वोट चोरी! राहुल गांधी…

Read More

रायपुरछत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड की महानदी परियोजना के अंतर्गत लवन-शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-एक के कोण्डापार माईनर, रसौटा एवं केसला माईनर के रिमॉडलिंग, सी.सी. लाईनिंग और पुनःनिर्माण, जीर्णोद्धार कार्य के लिए 9 करोड़ 6 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर योजना की रूपांकित सिंचाई 1953.28 हेक्टेयर में 462.61 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। योजना के कार्यों को कराने जल संसाधन मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन…

Read More

प्रयागराज: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में जब्त जमीन को छुड़ाने के लिए अपनी मां का फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में उमर अंसारी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। फर्जी हस्ताक्षर मामले में उमर के खिलाफ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर अंसारी फिलहाल जेल में बंद हैं। जमानत के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की एकल पीठ के समक्ष याची उमर की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा। यह है मामला…

Read More

इस्लामाबाद:जैश के बाद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कासिम ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। लश्कर कमांडर कासिम ने माना कि सात मई सुबह किए गए हमले में मुरिदके स्थित लश्कर मरकज को तबाह कर दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस आतंकी शिविर का पुनर्निर्माण हो रहा है। हालांकि पाकिस्तान भारतीय सेना की कार्रवाई में हुए नुकसान को नकारता रहा है। कासिम ने कैमरे के सामने खड़े होकर इस सच को कबूल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लश्कर कमांडर कासिम कहता नजर आ रहा है कि मैं मुरिदके में मरकज तैयबा के खंडहरों…

Read More

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय के चेन्नई स्थित आवास पर शुक्रवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। नीलांकरै पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय अरुण नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के नेता और अभिनेता थलापति विजय के चेन्नई के बाहरी इलाके स्थित आवास में घुस गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अभिनेता के आवास की गहन जांच की। हैरानी की बात ये है कि व्यक्ति दो दिन पहले पेड़ पर चढ़कर अभिनेता की छत पर पहुंचा था। दो दिन से अनजान व्यक्ति वहां पर ही था। दो रात पहले छत पर…

Read More