लेखक: atulpradhan

चेन्नई/खान यूनिस/वाशिंगटन. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा में लोगों को हो रही पीड़ा से वह अत्यंत व्यथित हैं और इस मामले में सरकार को दृढ़ता से बोलना चाहिये स्टालिन ने ज़ोर देकर कहा कि भारत को इस मुद्दे पर स्पष्ट और दृढ़ स्वर में बोलना चाहिए तथा विश्व समुदाय को इस भयावहता को समाप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”गाज़ा कराह रहा है, दुनिया को आंखें मूंदे नहीं रहना चाहिए. गाजा में जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर मैं शब्दों से परे व्यथित हूं. हर…

Read More

कोयंबटूर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि गगनयान मिशन के मानवरहित परीक्षण में उड़ान भरने के लिए इसरो द्वारा डिजाइन किया गया ‘व्योममित्र’ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) सक्षम अर्ध-मानव रोबोट होगा. यह अर्ध-मानव रोबोट गगनयान मिशन के तहत इस दिसंबर के अंत में प्रक्षेपित होने वाला पहला रोबोट होगा. तीन दिवसीय गगनयान मिशन अंतरिक्ष में मनुष्यों को 400 किलोमीटर की कक्षा में भेजने और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने पर केंद्रित है. नारायणन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”कार्य जारी है. हमने दिसंबर के अंत तक मानवरहित अंतरिक्ष यान…

Read More

यरुशलम. इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी में उसके चार सैनिक मारे गए हैं. गाजा शहर में हमले की शुरुआत के बाद से इजराइली सैनिकों की मौत की यह पहली घटना है. इस हमले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया है और इजराइल में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. बृहस्पतिवार को सैनिकों की मौत की घोषणा ने युद्ध के प्रति इजराइल के नागरिकों के समर्थन को और कमजोर कर दिया है. नागरिकों का मानना है कि इस युद्ध से सैनिकों और बंधकों की जान जोखिम में पड़ रही है.

Read More

कोच्चि. केरल उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की पुस्तक ‘मदर मैरी कम टू मी’ की बिक्री, वितरण और प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. इस पुस्तक के कवर पर छपी तस्वीर में वह वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी के बिना सिगरेट पीती दिखती हैं. मुख्य न्यायाधीश नितिन जामदार और न्यायमूर्ति बसंत बालाजी की पीठ ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह अदालत को बताए कि क्या ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए कोई एजेंसी या तंत्र है. पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दी.…

Read More

लाहौर. पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर सात मई को हुए भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का बहावलपुर के कोर कमांडर और सैनिकों को सीधा आदेश दिया था. यह बात आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर ने कही है. सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सामने आये एक वीडियो में जैश कमांडर इलियास कश्मीरी ने यह भी कहा कि उसके संगठन के 25 साल के संघर्ष के बाद पाकिस्तानी सेना और जिहादी एक हो गए हैं. उन्होंने कहा, ”25 वर्षों के संघर्ष के बाद हमने देश, पाकिस्तानी सेना,…

Read More

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 320 अंक च­ढ़कर 83,000 अंक के पार पहुंच गया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कमी और इस साल दो और कटौती के संकेत से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की ब­ढ़त के साथ 83,013.96 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 447.5 अंक तक च­ढ़ गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 93.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत च­ढ़कर 25,423.60 अंक पर पहुंच गया. औषधि, आईटी और…

Read More

शिमला. बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत बृहस्पतिवार को जब हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचीं तो उन्हें ”कंगना वापस जाओ, तुमने देर कर दी” जैसे नारों का सामना करना पड़ा. कुल्लू ज.लिे में मनाली के पतलीकुहल क्षेत्र में रनौत के दौरे के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा नाराजगी जताए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इस वीडियो में स्थानीय लोग अभिनेत्री एवं राजनीतिक नेता के काफिले के पास काले झंडे लिए नारे लगाते नजर आते हैं. कंगना के साथ पहुंचे भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने जब…

Read More

संयुक्त राष्ट्र. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी संगठन और उनके मददगार अब आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न कर पाएं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने बुधवार को कहा, ”भारत अफगानिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है.” उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए कहा, ”अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित आतंकी संगठन और व्यक्ति…

Read More

अगरतला. बांग्लादेश से 2,000 किलोग्राम हिल्सा मछली की पहली खेप बृहस्पतिवार को त्रिपुरा पहुंचीं जिससे बने स्वादिष्ट व्यंजनों को दुर्गा पूजा के दौरान बहुत पसंद किया जाता है. एक स्थानीय मछली निर्यातक ने यह जानकारी दी. जल्द ही और खेप आने की उम्मीद है, क्योंकि बांग्लादेश सरकार ने नौ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,125 रुपये) प्रति किलोग्राम की निर्धारित कीमत पर 12 टन हिल्सा के निर्यात को मंजूरी दे दी है. एक मछली आयातक तापस घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”2,000 किलोग्राम हिल्सा की पहली खेप बृहस्पतिवार को यहां अखौरा एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पर लायी गयी. इस साल बांग्लादेश में…

Read More

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को राजिम में नई रेल सेवा की शुरुआत की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने बृहस्पतिवार को राजिम में नई रेल सेवा की शुरुआत की. उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवागमन सुविधा सुगम करते हुए राजिम से रायपुर के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर उन्होंने राजिम-रायपुर-राजिम मेमू नई ट्रेन सेवा तथा रायपुर-अभनपुर दो मेमू रेल सेवा का राजिम तक विस्तार की भी शुरुआत की. अधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन…

Read More