लेखक: atulpradhan

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताजा चार्जशीट ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। कोर्ट में पेश चार्जशीट में दावा किया गया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ‘बिग बास ग्रुप’ नामक एक संगठित गिरोह सक्रिय था, जिसमें बड़े अधिकारी, कारोबारी, नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और उनके करीबी मित्र शामिल थे। यह नेटवर्क शराब, कोयला और ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसे अवैध कारोबार से अरबों रुपये की कमाई के साथ-साथ अधिकारियों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचता था। चार्जशीट में दर्ज चैट्स और दस्तावेजों से ईडी का कहना है कि यह गैंग फिल्मी स्क्रिप्ट और मनगढ़ंत…

Read More

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन जेड को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जेड का मतलब अगली पीढ़ी, युवा और अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना…

Read More

बरेली: बरेली में दिशा पाटनी के घर पहले दिन यानी 11 सितंबर की सुबह फायरिंग करने वाले दोनों शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के पास से हथियार बरामदगी दिखाते हुए आर्म्स एक्ट की धारा लगाई हैं। दोनों पर ही बरेली के एडीजी जोन रमित शर्मा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पकड़े गए दोनों शूटर बागपत जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने दिशा पाटनी के घर से थोड़ा आगे 11 सितंबर की रात अंतिम पहर में फायरिंग की थी। हालांकि गोल्डी बरार व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े…

Read More

सूरजपुर। जिले के भैयाथान जनपद क्षेत्र में सरपंच संघ ने खांडापारा सरपंच रामधारी से मारपीट और धमकी के मामले में अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित भास्कर पारा कोल माइंस को लेकर हुए विवाद के दौरान सरपंच के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी दी गई. पुलिस ने शिकायत के बाद 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है.जानकारी के मुताबिक, बसकरपारा ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोयले के अवैध उत्खनन को लेकर प्रदर्शन किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के कोल माइंस का संचालन किया…

Read More

रायगढ़। खाना बनाने को लेकर विवाद में बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना अप्रैल 2024 की है। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बहन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।दोनों बहन ग्राम पतरापाली की रहने वाली थी। उनके बीच अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात नेहा महतो (20 साल) ने छोटी बहन को लौकी छिलने और खाना बनाने कहा, मना करने पर खलबट्टे से सिर पर मार दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। बहन के चिल्लाने से घर वाले जाग ना जाए, इस डर से नेहा ने…

Read More

धमतरी। गुजरात के कोक व्यापारी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले भिलाई के दो आरोपियों को आखिरकार गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुरूद से धर दबोचा। गुजरात पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल गांधीधाम के व्यापारी पवन मोर से कोक एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए थे। अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी इनके खिलाफ 200 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों को भिलाई में खोजने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से फरार होकर वे धमतरी जिले के कुरूद में अपने रिश्तेदार…

Read More

रायपुर। बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच अब छत्तीसगढ़ में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह बड़ा काम चल रहा है। यहां 50 से ज्यादा शिक्षक लगातार मतदाता सूची के मिलान में जुटे हुए हैं।खास बात यह है कि 2003 की वोटर लिस्ट का 2025 की नई लिस्ट से मिलान किया जा रहा है। इस प्रक्रिया से फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी।चुनाव आयोग ने बुधवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि बिहार की तर्ज पर देशभर में SIR लागू होगा। हालांकि, राहत की बात यह है…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राताखार एनीकट डैम में एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। युवक को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन युवती अभी भी लापता है। दोनों को बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी, वह भी डूबते-डूबते बचे। हालांकि, उनके साथी ने ट्यूब फेंककर उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।घटना गुरुवार 18 सितंबर की है। बताया जा रहा है कि युवक ने लगभग 25 फीट ऊंचे डेम से छलांग लगाई थी। डेम के ऊपर उसकी बाइक खड़ी मिली, जिससे आशंका है…

Read More

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गैरकानूनी धर्मांतरण और कट्टरपंथी विचारों का प्रचार करने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को वित्तपोषित करने के आरोपों पर धन शोधन जांच के तहत राजस्थान के एक व्यक्ति के यहां छापेमारी की है. इस व्यक्ति की पहचान जमीयत अहले हदीस (जेएएच) के ”अमीर” के रूप में हुई है. बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बीकानेर में मोहम्मद सादिक खान नामक व्यक्ति से जुड़े चार स्थानों के अलावा उसके ”करीबी” सहयोगियों के यहां भी छापेमारी की गई. धनशोधन का मामला जनवरी 2022 में बीकानेर (कोटगेट थाना) पुलिस…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद बुधवार को दावा किया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहुप्रचारित व्यक्ति-केंद्रित कूटनीति के लिए एक और झटका है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल के कुछ घटनाक्रम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. पाकिस्तान-सऊदी अरब के एक संयुक्त बयान के अनुसार, समझौते में कहा गया है कि ”दोनों देशों में से किसी के भी विरुद्ध किसी भी तरह के हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा.”…

Read More