प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- Dhamtari Suicide News : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में था पदस्थ – राष्ट्रवाणी
- Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम – राष्ट्रवाणी
- Fake Ration Card Complaint in Dhamtari: जिनका अस्तित्व ही नहीं उनके नाम से बन गए हजारों राशन कार्ड…सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए हैरान, जानिए छत्तीसगढ़ के किस जिले का है मामला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़: हेलीकॉप्टर दुर्घटना दावे के मामले में ओरिएण्टल इंश्योरेंस तीन साल के लिए काली सूची में – राष्ट्रवाणी
- CG Oriental Insurance Company blacklisted: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन – राष्ट्रवाणी
- Airtel यूजर्स को झटका! बढ़ गए पोस्टपेड प्लान के दाम, लेकिन विदेश जाने वालों को मिल सकता है ये फायदा – राष्ट्रवाणी
- UP Richest Persons 2026: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे अमीर व्यक्ति, अरबों के हैं मालिक; नंबर वन वाला नोएडा से – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा राहुल गांधी की ”सकारात्मक सोच” की प्रशंसा करने के बाद मंगलवार को विपक्षी नेता पर निशाना साधा और कहा कि वह पाकिस्तान के ”प्रिय” रहे हैं और पड़ोसी देश के लोग उन्हें अपना नेता चुन सकते हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ अफरीदी की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि सत्तारूढ. पार्टी को कांग्रेस से सवाल पूछने में शर्म आनी चाहिए, जबकि वह खुद उनसे संबंध रखे हुए है. अफरीदी ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल पर चर्चा…
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को बादल फटने और रात भर हुई मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची. उफनती नदियों ने इमारतों, सड़कों और पुलों को बहा दिया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, सात लोग लापता हो गए और पहाड़ी राज्य के विभिन्न स्थानों पर 600 से अधिक लोग फंस गए. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने यहां बताया कि खराब मौसम के बीच लापता लोगों की तलाश जारी रही, जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन दल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन र्किमयों ने फंसे हुए अधिकांश लोगों को…
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी अभियोजन शिकायत में दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल राज्य में ‘शराब घोटाले’ के पीछे के गिरोह के मुखिया रहे और उन्होंने इस घोटाले से अर्जित लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत रूप से प्रबंधन किया। ईडी ने सोमवार को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (षष्टम) डमरुधर चौहान की अदालत में दायर अपनी चौथी पूरक अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) में दावा किया कि चैतन्य ने जानबूझकर अपराध से अर्जित आय को छिपाने, कब्जे में लेने, अधिग्रहण करने और इसका उपयोग करने में सहायता की और गिरोह के…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राज्य कोटे के तहत एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को तेलंगाना मूल निवास का लाभ नहीं दे रहा है. याचिका में, शीर्ष अदालत के 1 सितंबर के फैसले पर स्पष्टीकरण का अनुरोध किया गया है. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने एक सितंबर को तेलंगाना के मूल नियम को बरकरार रखा, जिसके तहत केवल वे छात्र, जिन्होंने पिछले चार वर्षों से राज्य में 12वीं…
गाजा शहर में ‘हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने’ के लिए इजराइल सेना का विस्तारित अभियान शुरू
यरुशलम/अदन. गाजा में रात भर हुए हवाई हमलों के बीच इजराइल की सेना ने मंगलवार को घोषणा की कि गाजा शहर में ‘हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने’ के लिए उसका विस्तारित अभियान शुरू हो चुका है और निवासियों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी दी. इजराइल की सेना के प्रवक्ता अविचे एड्री की यह घोषणा रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘गाजा जल रहा है’ और इससे इजराइल-हमास युद्ध और तेज हो गया है, क्योंकि हफ्तों की कूटनीति के बावजूद कोई भी संभावित युद्धविराम और भी…
नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 के बाहर निकलने के बाद मंगलवार को अपोलो टायर्स को ढाई साल की अवधि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नया जर्सी प्रायोजक बनाने की घोषणा की. सरकार द्वारा पेश किए गए नए कानून के तहत ड्रीम 11 सहित वास्तविक धनराशि वाले गेमिंग मंच पर प्रतिबंध लगाने के बाद बीसीसीआई के पास टीम की जर्सी के लिए कोई प्रायोजक नहीं था. भारतीय टीम वर्तमान में दुबई में एशिया कप में बिना किसी जर्सी प्रायोजक के खेल रही है. बीसीसीआई ने यहां जारी बयान में कहा, ” बीसीसीआई आज भारतीय…
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित…
रायपुर. वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है. इस तरह से पीएन जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है. इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है. गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है. वर्तमान में प्रतिदिन लगभग…
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भगोड़े अपराधियों को निर्वासित और प्र्त्यियपत करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्यर्पण महत्वपूर्ण है और निर्वासन के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण भी उतना ही आवश्यक है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वापक रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस दिशा में सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की और एएनटीएफ प्रमुखों से सीबीआई निदेशक के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया, ताकि मादक पदार्थों के साथ-साथ आतंकवाद और गिरोह से जुड़े अपराधों…
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित नवीन विश्राम गृह में पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सबके लिए समान है अमीर, गरीब, विद्वान या साधारण…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
