Author: atulpradhan

मॉस्को: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के मध्य तनाव के बीच यहां पाकिस्तान के राजदूत ने चेतावनी दी कि यदि उनके देश पर हमला किया गया या उसके महत्वपूर्ण जल प्रवाह को बाधित किया गया तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों सहित ‘‘पूरी ताकत’’ से जवाब देगा। मुहम्मद खालिद जमाली ने रविवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के साथ साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की। यह चेतावनी देते हुए कि पाकिस्तान किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार है, राजदूत ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान में पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार की पूरी…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जातिगत जनगणना के साथ ही यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा खत्म हो तथा निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू किया जाए। पार्टी के ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विभागों के प्रमुखों ने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी के दबाव में सरकार जातिगत जनगणना के लिए तैयार हुई है। कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयंिहद ने कहा, ‘‘जब मनमोहन ंिसह जी प्रधानमंत्री और अर्जुन ंिसह जी शिक्षा मंत्री थे, तब हमारे संविधान में 93वां संशोधन किया…

Read More

कैंब्रिज: कोलोरेक्टल कैंसर (सीआरसी) की रोकथाम और उपचार में विटामिन डी की संभावित भूमिका को लेकर अनुसंधान में रुचि बढ़ी है – खासकर तब जब सीआरसी की दरें बढ़ रही हैं, खासकर युवाओं में। यह अध्ययन का कोई नया क्षेत्र नहीं है। कम विटामिन डी स्तर को लंबे समय से कोलोरेक्टल कैंसर होने के उच्च जोखिम से जोड़ा जाता रहा है। बारह हजार से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आयी कि विटामिन डी के कम रक्त स्तर वाले लोगों में उच्च स्तर वाले लोगों की तुलना में सीआरसी होने का जोखिम 31 प्रतिशत अधिक…

Read More

मध्यप्रदेश: ंिभड जिले में रविवार देर रात को एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे पियोदोरा गांव के पास हुई। बरोही के थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि पोरसा से ंिभड जा रही एक कार ने एक मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि इसके बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति…

Read More

कानपुर: कानपुर के चमनगंज थाना इलाके में घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। घटना में पांच लोगों की जान चली गई। रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि किसी भी भाषा का विरोध नहीं है क्योंकि किसी को भी उसकी मातृभाषा से दूर नहीं किया जा सकता तथा संस्कृत लगभग सभी भारतीय भाषाओं की जननी है. यहां 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के समापन समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अधिकतर भारतीय भाषाओं की जननी के रूप में संस्कृत का प्रचार-प्रसार सिर्फ इसके पुनरुद्धार के लिए है, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए भी है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे संस्कृत समृद्ध और मजबूत होती जाएगी, वैसे-वैसे यह देश भर की…

Read More

पेशावर. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने रविवार को राजनीतिक शिकायतों का हवाला देने के साथ व्यापक राजनीतिक परामर्श की मांग करते हुए पाकिस्तान-भारत तनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने के सरकार के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया. पीटीआई प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने एक बयान में बैठक का बहिष्कार करने के पार्टी के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि पीटीआई हालांकि सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करती है और राष्ट्रीय एकता के महत्व को पहचानती है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में वह इसमें भाग नहीं ले सकती.…

Read More

हावेरी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि उन्हें ऐसी खबरों के बारे में जानकारी नहीं है जिनमें कहा गया है कि मोहम्मद फाजिल के परिजनों को दिए गए मुआवजे का इस्तेमाल कथित तौर पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या में शामिल हत्यारे को सुपारी देने के लिए किया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले पर गृह मंत्री परमेश्वर और दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव से चर्चा करेंगे और अधिक जानकारी हासिल करेंगे. वर्ष 2022 में सूरतकल में नकाबपोश लोगों के एक गिरोह ने फाजिल की हत्या कर…

Read More

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में खेल संस्कृति के जितनी बढ़ेगी, भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ उतनी ही बढ़ेगी और उनकी सरकार 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के सपने को ध्यान में रखते हुए खेल के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस साल के लिए 4,000 करोड़ रुपये के खेल बजट का एक बड़ा हिस्सा इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है क्योंकि सरकार देश में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता लाने के लिए दृढ़ है. मोदी ने ये टिप्पणियां बिहार में खेलो…

Read More

धर्मशाला. पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 236 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 48 गेंद में छह चौके और सात छक्के से 91 रन की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन, शंशाक सिंह ने नाबाद 33 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया. एलएसजी के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो दो विकेट हासिल किए. प्रिंस यादव को एक विकेट…

Read More