What's Hot
- डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा – राष्ट्रवाणी
- क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे? – राष्ट्रवाणी
- Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता? – राष्ट्रवाणी
- Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके – राष्ट्रवाणी
- Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें – राष्ट्रवाणी
- Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह से जुड़ी कंपनियों एफएल और आरएचएफएल तथा यस बैंक एवं उसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के परिजनों की फर्मों के बीच हुए कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन के सिलसिले में अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दायर किया. सीबीआई का आरोप है कि ऐसे लेनदेन की वजह से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि अंबानी अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीए) समूह के अध्यक्ष और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड…
इस्लामाबाद/नयी दिल्ली. पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक ‘रणनीतिक पारस्परिक रक्षा’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार उनमें से किसी भी देश पर किसी भी हमले को ‘दोनों के विरुद्ध आक्रमण’ माना जायेगा. यह समझौता कतर में हमास नेतृत्व पर इजराइली हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जो खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी है. भारत ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर इस समझौते के प्रभावों का अध्ययन करेगा. एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस समझौते पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री…
अबू धाबी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति है और यह सही दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच 16 सितंबर को भारतीय आधिकारिक दल के साथ दिन भर की बातचीत के लिए नयी दिल्ली में थे. गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. यह सही दिशा में आगे बढ़ रही है. भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं. बातचीत में अच्छी प्रगति है….” गोयल ने…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में कथित नागरिक आपूर्ति निगम (एनएएन) घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारियों अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को दी गई अग्रिम जमानत रद्द कर दी है. न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से चार सप्ताह की अवधि के लिए पूर्व आईएएस अधिकारियों को हिरासत में लेने की अनुमति दी. इसके बाद दोनों अधिकारियों को, यदि किसी अन्य मामले में आवश्यक न हो, तो निचली अदालत द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन रिहा…
बहराइच. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सत्ता के लिये ‘बिन पानी की मछली’ की तरह तड़प रहे हैं मगर उन्हें नाकामी ही हाथ लगेगी. अपने सरकारी दौरे पर बहराइच पहुंचे मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, ”राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव सत्ता के लिए उसी तरह तड़प रहे हैं, जैसे पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है. मगर इनको सत्ता हासिल नहीं होगी और 2047 तक भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) अडिग होकर…
न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ईरान के चाबहार बंदरगाह का संचालन करने वाले व्यक्तियों पर इस महीने के अंत से अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे. इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ेगा जो इस रणनीतिक बंदरगाह के विकास में शामिल है.चाबहार बंदरगाह ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में ओमान की खाड़ी पर स्थित है. भारत और ईरान इसे व्यापार एवं संपर्क बढ.ाने के लिए विकसित कर रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता थॉमस पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्री ने 2018 में अफगानिस्तान पुर्निनर्माण और आर्थिक विकास के लिए दी गई प्रतिबंध छूट को…
नयी दिल्ली. बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को खारिज करते हुए उद्योगपति गौतम अदाणी और उनकी अगुवाई वाले समूह को क्लीन चिट दे दी. सेबी ने कहा कि उसे हिंडनबर्ग के आरोपों में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला कि समूह ने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों में पैसा भेजने के लिए संबंधित पक्षों का उपयोग किया हो. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो अलग-अलग आदेशों में कहा कि विस्तृत जांच के बाद भेदिया कारोबार, बाजार में गड़बड़ी और सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों के उल्लंघन के आरोप निराधार पाए गए. हिंडनबर्ग ने जनवरी, 2023 में अदाणी समूह…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को कथित शराब घोटाले में राज्य के आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास को कथित घोटाले को संचालित करने वाले सिंडिकेट की सहायता करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि दास ने सरकारी शराब की दुकानों में बेहिसाब शराब की बिक्री, अधिकारियों के तबादले, निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी, दोषपूर्ण शराब नीति लाने में सहयोग और सिंडिकेट को लाभ पहुंचाने के अन्य…
बेगूसराय/डेहरी-ऑन-सोन. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूची में व्याप्त ”गड़बड़ियां” दूर करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू की गई है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को बताएं कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन किसी तरह सत्ता में आया तो बिहार में ”बांग्लादेशी घुसपैठिए भर जाएंगे.” भाजपा के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष शाह ने ये बातें डेहरी-ऑन-सोन और बेगूसराय में आयोजित दो अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलनों में कहीं, जिनमें राज्य के 38 में से 20 जिलों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने…
बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कांग्रेस ने गुरुवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मंच पर कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे सहित दर्जनों पूर्व मंत्री और नेता मौजूद रहे। BJP सरकार पर बरसे सचिन पायलट’वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
