लेखक: atulpradhan

रायपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर पहुँचीं महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एक ही दिन में संवेदनशीलता और सख़्ती दोनों का परिचय दिया। नेत्रहीन एवं दिव्यांग बच्चों को जहाँ उन्होंने 20 लाख रुपये की सौगात दी, वहीं विभागीय समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की लापरवाही पर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। आमाखेरवा स्थित नेत्रहीन एवं विकलांग शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यालय पहुँचकर मंत्री राजवाड़े का पारंपरिक स्वागत हुआ। बच्चों ने संगीत और कला प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था ने भवन मरम्मत, भरण-पोषण व कर्मचारियों के मानदेय सहित कई मांगें रखीं।…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक को 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसीबी टीम ने एनटीपीसी कार्यालय (रायकेरा) में पदस्थ उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. अधिकारियों का कहना है कि जिले के तमनार क्षेत्र के निवासी सौदागर गुप्ता ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी कि तिलाईपाली गांव में उसके मकान के तीन हिस्सों में मौखिक बंटवारा के आधार पर वह तथा उसके अन्य दो पुत्र अलग-अलग हिस्से में…

Read More

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में मिली 1,300 से अधिक वस्तुओं की यहां सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक ई-नीलामी की जाएगी. इनमें राम दरबार की तंजौर पेंटिंग, धातु की नटराज प्रतिमा और हाथ से बुनी हुई नगा शॉल शामिल हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ऑनलाइन नीलामी के सातवें संस्करण की शुरुआत मोदी के जन्मदिन पर होगी, जो बुधवार को 75 वर्ष के हो जाएंगे. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में आयोजित एक प्रेस वार्ता में, प्रधानमंत्री के स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के नवीनतम संस्करण…

Read More

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर दुर्ग रेंज में दिनांक 15 सितंबर को दोपहर से चलाएं गए एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में एक साथ पिछले 24 घंटों से नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिलों में स्पेशल टीम बना कर 250 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई। जिसमें 80 से अधिक टीमों के द्वारा जिसमें 500 जवान शामिल थे। उनके द्वारा इस मिशन में नशे के कारोबार…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन. राजधानी दिल्ली में भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता से पहले व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि भारत ‘बातचीत की मेज पर आ रहा है.’ उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि दुनिया के प्रमुख देशों की तुलना में भारत सबसे ज्यादा शुल्क लगाता है. उनकी यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच की मंगलवार को प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर दिन भर चलने वाली वार्ता से पहले आई है. नवारो ने सोमवार को ‘सीएनबीसी’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘भारत बातचीत की मेज पर आ रहा है… शुल्क…

Read More

नयी दिल्ली. कैंसर से जूझ रहीं दिग्गज अभिनेत्री एवं राजनीतिज्ञ नफीसा अली सोढी ने बताया कि उन्होंने अपनी मौत के बाद अपने बच्चों को मिल-जुलकर रहने की सलाह दी है और कहा है कि यही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा. सोढी ने कैंसर से अपनी लड़ाई से जुड़ी नयी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ‘पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी’ (पीईटी) के बाद फिर से कीमोथेरेपी लेना शुरू कर दिया है. सोढी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, ”एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा कि ‘जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?’ मैंने उनसे कहा कि…

Read More

दुबई. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में अर्धशतक जड़ने के दम पर मंगलवार को जारी आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की नवीनतम वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान फिर से हासिल कर लिया. मंधाना ने मुल्लांपुर में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 63 गेंदों पर 58 रन बनाए, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत नहीं दिला पाया और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ.त बना ली. वनडे में फिर से दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनने से मंधाना का 30 सितंबर से शुरू होने…

Read More

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित रूप से शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करही गांव में सोमवार सुबह शराब पीने के बाद दो लोगों सूरज यादव (30) और मनोज कश्यप (34) की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों युवकों ने गांव के ही व्यक्ति से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदी थी और शराब पीने के…

Read More

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेपाल के हालिया घटनाक्रम पर पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी की टिप्पणी को मंगलवार को ”लापरवाह” करार दिया. भाजपा ने यह भी कहा कि कुरैशी की टिप्पणी ”बिल्कुल भी आश्चर्यजनक” नहीं है, क्योंकि भारतीय निर्वाचन आयोग ने उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से जुड़े एक संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे. कुरैशी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि नेपाल में घटनाक्रम अराजकता का नहीं, बल्कि ”जीवंत लोकतंत्र” का संकेत है. उन्होंने कहा था कि…

Read More

रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशकअरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

Read More