प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अहमदाबाद. गांधीनगर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अदाणी समूह द्वारा आपराधिक मानहानि शिकायतें दायर किये जाने के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा और राजू परुलेकर को 20 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए हैं. कारोबारी समूह ने यूट्यूबर शर्मा और ब्लॉगर परुलेकर पर उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया है. अदाणी समूह के वकील संजय ठक्कर के अनुसार, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, गांधीनगर की अदालत ने दोनों व्यक्तियों को नोटिस जारी कर 20 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय…
दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पाकिस्तान की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने एशिया कप के लिए अधिकारियों के पैनल से मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने को कहा था. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है लेकिन इससे देश को भारी वित्तीय नुकसान होगा. पीसीबी ने आईसीसी को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि पाइक्रॉफ्ट ने रविवार को एशिया कप मैच में टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था.…
रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य के कवि, धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि, अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय मंच संचालक, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व सदस्य और धमतरी जिला हिंदी साहित्य समिति के संरक्षक सुरजीत नवदीप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। यह हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम ने कहा, नवदीप जी की सहज हास्य-व्यंग्य शैली, समाज की विसंगतियों पर गहरी दृष्टि और मंचीय उपस्थिति ने हिंदी…
रायपुर. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
चंडीगढ़. गुरु नानक देव के ‘प्रकाश पर्व’ समारोह के लिए नवंबर में सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान द्वारा केंद्र की आलोचना करने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका है. उन्होंने मान से यह भी पूछा कि अगर पाकिस्तान में किसी भारतीय तीर्थयात्री के साथ कुछ गलत हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? मान ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर भारत और पाकिस्तान के…
रायपुर, छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ा आरोप लगाते हुए राज्य में हुए ‘शराब घोटाले’ के सिडिकेट का मास्टरमाइंड (मुखिया) बताया है और कहा है कि उन्होंने ही घोटाले से अर्जित लगभग 1000 करोड़ रुपए की आय को इधर-उधर किया था। ईडी ने इस बात का दावा सोमवार को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (VI) डमरुधर चौहान की अदालत में दायर अपनी चौथी पूरक अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) मे किया। इसमें उसने दावा किया कि चैतन्य ने जानबूझकर अपराध की आय को छिपाने, कब्जा करने, अधिग्रहण करने और इसका उपयोग करने…
नयी दिल्ली: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र व राज्यों में उसकी सरकारें कई कल्याणकारी और विकास योजनाएं शुरू करेंगी। मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। वह इस मौके पर मध्य प्रदेश से एक पखवाड़े तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य और पोषण अभियान की शुरूआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी धार से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का आरंभ करेंगे। इसमें कहा गया कि वह कई अन्य विकास पहलों का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।बयान के अनुसार, ‘‘एक…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया धन विवाह समारोह स्थलों के निर्माण के लिए नहीं होता। न्यायालय ने उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि मंदिर के धन को सार्वजनिक या सरकारी धन नहीं माना जा सकता। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर पांच मंदिरों के धन से शादी स्थलों के निर्माण की अनुमति देने वाले सरकारी आदेशों को रद्द कर दिया था। गत 19 अगस्त के अपने आदेश में, उच्च न्यायालय ने कहा कि विवाह समारोहों के लिए किराए…
कीव: रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर ज़ापोरिज्जिया पर रात भर रॉकेट से बमबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार यह जानकारी। वहीं, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से महाद्वीप को सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी वायु रक्षा प्रणाली तैयार करने की गुजारिश की। ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि पिछले दो सप्ताह में रूस ने यूक्रेन के भीतर लक्ष्यों पर 3,500 से अधिक ड्रोन, 2,500 से अधिक शक्तिशाली ग्लाइड बम और लगभग 200 मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपने यूरोपीय आकाश की संयुक्त…
Police Transferराजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पुलिस में निरीक्षकों, उप निरीक्षकों के तबादले हुये है। जारी आदेश में 11 निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक का नाम शामिल है।देखिए लिस्ट–
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
