प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
अमरावती: आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) और रोजगार पोर्टल विजन इंडिया र्सिवसेज प्राइवेट लि. ने युवाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। विजन इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस समझौता ज्ञापन का मकसद एपीएसएसडीसी और विजन इंडिया के बीच सहयोगपूर्ण रूपरेखा स्थापित कर आंध्र प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाना, उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना और रोजगार के अवसर सृजित करना है।बयान के मुताबिक, इसके लिए एपीएसएसडीसी के ‘नैपुण्यम’ मंच को जस्टजॉब के साथ एकीकृत किया जाएगा। यह गठजोड़ विनिर्माण, ऊर्जा,…
रायपुर महीनेभर से काम बंद कर हड़ताल पर बैठे एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को मंगलवार को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बीच झारखंड के चिकित्साकर्मी संघ ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दे दिया है. संघ की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है, जिसमें इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है. शिकायत में बताया गया कि 18 अगस्त 2025 से छत्तीसगढ़ के 16 हजार एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से खोंगसरा से वापस पेंड्रारोड लौट रहे आरपीएफ के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. आरपीएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर मृत जवान के शव को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला स्थित गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय राम आसरे सरोज सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से खोंगसरा से वापस पेंड्रारोड लौट रहे था, इसी दौरान रास्ते में स्वराज माजदा की ठोकर से सिर पर गंभीर चोट लगी. आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने जवान को अस्पताल…
देहरादून:देहरादून में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। कुछ मजदूरों के बहने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। दस लोगों की मौत देहरादून में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। दस लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह मृत लोग प्रेमनगर अस्पताल…
रायपुर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर उच्च शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता सुधार एवं राज्य की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा को आधुनिक, नवाचारी और युवाओं के भविष्य के अनुरूप बनाने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजनाओं पर अमल जरूरी है। मंत्री वर्मा ने बैठक में स्टेट हायर एजुकेशन प्लान (SHEP) का निर्माण, नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत, रूसा की प्रिपरेटरी ग्रांट एवं…
रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं. वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे. रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे. रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे. एआईसीसी महासचिव…
रायपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं. वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे. रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे. रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे. एआईसीसी महासचिव…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 22 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है। उथप्पा फिलहाल एशिया कप 2025 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। उन्हें अब 22 सितंबर को ईडी के दफ्तर में पेश होना पड़ेगा। दिल्ली में इस केस में तलब किए जाने वाले वह तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि वह विभिन्न राज्यों में लागू धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर रोक लगाने की मांग वाली कई याचिकाओं पर विचार करेगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने धर्मांतरण विरोधी कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विभिन्न राज्य सरकारों से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद निर्धारित की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारी-कर्मचारी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा फरमान जारी किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को 16 सितंबर तक कार्य में वापस लौटने का समय दिया गया है। ऐसे में अगर वे कार्यालय ज्वाइन नहीं करते हैं तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी और खाली पदों में नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
