प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
बेंगलुरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस साल ‘मैसूरु दशहरा’ उत्सव के उद्घाटन के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सोमवार को खारिज कर दिया.मुख्य न्यायाधीश विभु भाकरू और न्यायमूर्ति सी.एम. जोशी की खंडपीठ ने मैसूरु से भाजपा के पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा द्वारा दायर याचिका सहित चार याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया. खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता कोई संवैधानिक या कानूनी उल्लंघन की बात नहीं दिखा पाए. पीठ ने कहा, ”हम यह मानने को तैयार नहीं हैं कि किसी अन्य धर्म का…
बारीपदा. ओडिशा शिक्षा विभाग ने मयूरभंज जिले के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शारीरिक दंड देने का दोषी पाए जाने पर एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना बृहस्पतिवार को बैसिंगा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत खंडादेउला सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई. अधिकारियों ने दावा किया कि सहायक शिक्षिका सुकांति कर ने सुबह की प्रार्थना के बाद उनका पैर ना छूने पर कक्षा छह, सात और आठ के 31 विद्यार्थियों को बांस के डंडे से कथित तौर पर पीटा. अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थी आमतौर पर प्रार्थना…
मुंबई. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए. राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ”इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा.” राउत ने दावा किया, ”कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए. इस…
जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब अयोध्या से वाराणसी जा रही पर्यटक बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस के अनुसार इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ.…
मुंबई. आचार्य देवव्रत ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली. देश का अगला उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद के पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था. बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर ने सोमवार को राजभवन में देवव्रत को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई. आचार्य देवव्रत (66 वर्ष) ने संस्कृत में शपथ ली. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य के अन्य मंत्री, शीर्ष नौकरशाह और पुलिस अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराने की आशंका को लेकर दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए. पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया और दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें कम-से-कम 13 लोगों को चोटें पहुंची है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 19 से…
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों पर रोक लगा दी, जिनमें यह भी शामिल है कि केवल वे लोग ही किसी संपत्ति को वक्फ के रूप में दे सकते हैं जो पिछले पांच साल से इस्लाम का पालन कर रहे हैं. हालांकि, शीर्ष अदालत ने पूरे कानून पर स्थगन से इनकार कर दिया. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने इस विवादास्पद मुद्दे पर 128 पन्नों के अपने अंतरिम आदेश में कहा, ”पूर्व धारणा हमेशा कानून की संवैधानिकता के पक्ष में होती है और हस्तक्षेप…
रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई नियद नेल्लानार योजना ने बस्तर के सुदूर और नक्सल प्रभावित गांवों में विकास की नई किरण जलाई है. इस योजना के तहत् सुरक्षा कैंपों के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं. नियद नेल्लानार जैसे विकास कार्यक्रमों और सुरक्षाबलों की रणनीति को और मजबूत करते हुए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आदिवासियों का विश्वास बना रहे. नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ माओवादियों को मुख्यधारा…
देवरिया/लखनऊ. देवरिया जिले में कथित अवैध धर्मांतरण, छेड़छाड़ और साइबर अपराध के एक मामले में वांछित एक आरोपी को सोमवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कमता ओवरब्रिज के नीचे से उस्मान गनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि यह मामला सात सितंबर को देवरिया कोतवाली थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था.वीर ने बताया कि गनी के…
ह्यूस्टन/न्यूयॉर्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के होटल प्रबंधक चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया को एक ”सम्मानित व्यक्ति” बताया, जिनकी पिछले सप्ताह डलास में सिर कलम कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. ट्रंप ने कहा कि अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ ‘फर्स्ट-डिग्री मर्डर’ का मुकदमा चलाया जाएगा. टेक्सास प्रांत में 10 सितंबर को ‘डाउनटाउन सुइट्स’ होटल में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) ने उनकी पत्नी…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
