प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को शीर्ष माओवादी कमांडर नम्बाला केशव राव के परिजनों की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें अंतिम संस्कार के लिए उसका शव सौंपने का अनुरोध किया गया था. राव मई में छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया था. आंध्र प्रदेश का रहने वाला राव 26 अन्य लोगों के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में मारा गया था. राव को बसवराजू के नाम से भी जाना जाता था. बसवराजू को नक्सल आंदोलन का शीर्ष नेता और वैचारिक आधारस्तंभ माना जाता था. मुठभेड़ में मारे…
इंदौर. इंदौर में सोमवार रात बेकाबू ट्रक ने एक व्यस्त सड़क पर कई राहगीरों को कुचल दिया जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शहर के एरोड्रम रोड पर हुए घटनाक्रम के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से एक अस्पताल पहुंचे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया,”हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हैं. इनमें से तीन से चार लोगों को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार…
कबीरधाम आज सोमवार को कबीरधाम एसपी धमेन्द्र सिंह ने जिले के डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक के दौरान यह प्रमुख विषय सामने आया कि निर्धारित सीमा से अधिक आकार और ध्वनि वाले डीजे आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनते हैं। अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण से बुजुर्गों और मरीजों की नींद बाधित होती है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और आम लोगों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। बड़े आकार के डीजे लगाने से भीड़ प्रबंधन कठिन हो जाता है और कई बार सामाजिक कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल जाती है। बैठक में…
लंदन. एक सिख महिला के नस्लीय यौन उत्पीड़न की जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने उससे दुष्कर्म के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास है जिसे रविवार को हिरासत में लिया गया था और वह गत मंगलवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के ओल्डबरी में हुए ‘नस्लीय भावना के चलते किए गए बलात्कार’ की जांच के सिलसिले में अब भी हिरासत में है. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि 20 से 25 साल उम्र की महिला को जांच के दौरान लगातार सहयोग मिल रहा…
नयी दिल्ली. तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा द्वारा अभिनीत फिल्म ‘मिराई: सुपर योद्धा’ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 81.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 सितंबर को विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रर्दिशत हुई. इस फिल्म के निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी हैं और इसमें मन्चू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. ‘पीपल मीडिया फैक्टरी’ कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बॉक्स ऑफिस की कमाई की जानकारी साझा की. फिल्म…
मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 119 अंक के नुकसान में रहा और एनएसई निफ्टी में भी आठ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले आईटी तथा वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गयी और यह 118.96 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,785.74 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 81,998.51 अंक के उच्चस्तर तक गया और नीचे में 81,744.70 अंक तक आया.…
चंदौली. चंदौली से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा भारत की टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को ‘पीडीए का साथी’ बताने पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सपा सांसद ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भारत और पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र करते हुए भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव को ‘पीडीए’ का साथी बताया और कहा कि उनकी अंतरात्मा ने भारत की इज्जत को ‘गिरने’ से बचा लिया. दरअसल, पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सपा प्रमुख अखिलेश यादव…
रायपुर, विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं उनके मार्गदर्शन में कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन की तरह ही रेशम विभाग भी हितग्राहियों की आजीविका सशक्त करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभाग की योजनाओं से लाभान्वित होकर जिले के स्व-सहायता समूह आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। रेशम विभाग द्वारा हितग्राही समूहों को स्वस्थ रेशम कीट अंडे उपलब्ध कराए जाते हैं। इन अंडों से हैचिंग से लेकर कोसा निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया हितग्राही स्वयं करते हैं। तत्पश्चात तैयार कोसों के विक्रय से उन्हें आर्थिक आमदनी प्राप्त होती है। इसी क्रम में शासकीय रेशम केन्द्र, चितालंका…
रायपुर. युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है. इसके साथ ही युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है. अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. यह महत्वपूर्ण निर्णय आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में लिया गया. आज मंत्रालय…
नयी दिल्ली. भाजपा ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम,2025 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का सोमवार को स्वागत किया और कहा कि यह उन लोगों पर ”करारा तमाचा” है जो इस कानून की संवैधानिकता पर सवाल उठा रहे थे और ”भय पैदा करने की राजनीति” कर रहे थे. न्यायालय ने अधिनियम के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों पर रोक लगा दी, जिनमें यह भी शामिल है कि केवल वे लोग ही किसी संपत्ति को वक्फ के रूप में दे सकते हैं जो पिछले पांच साल से इस्लाम का पालन कर रहे हैं. हालांकि, शीर्ष अदालत ने पूरे कानून पर स्थगन से इनकार कर दिया.…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
