प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
- Raigarh College Professor Kidnapping: छत्तीसगढ़ में कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण.. आँखों में पट्टी बांधा, मारपीट की और खाते में डलवाये 90 हजार रुपये.. ऐसे मिला लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- स्मार्ट टीवी से लेकर डैशकैम और एडवांस वाई-फाई राउटर की कर सकते हैं खरीदारी, फेस्टिव सेल में मिलेंगे दमदार ऑफर – राष्ट्रवाणी
- 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी
- एआई से शॉपिंग में मिलेगी मदद, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी; इन बातों का रखें ध्यान – राष्ट्रवाणी
- 23 साल में इतना बदल गया है ‘कल हो ना हो’ का DJ फ्रैंकी, एक्टिंग छोड़ रणबीर कपूर-राम चरण को देता है ट्रेनिंग – राष्ट्रवाणी
- एयरहोस्टेस पर आया दिल, रामानंद सागर के साथ किया ‘कुत्ते’ वाला ‘मजाक’; नवाबी एक्टर राजकुमार के दिलचस्प किस्से – राष्ट्रवाणी
- फिल्में करने की ‘शक्तिमान’ फेम Mukesh Khanna ने बताई तीन शर्तें, बोले- ’25 फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुका हूं’ – राष्ट्रवाणी
लेखक: atulpradhan
नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं. चक्रवर्ती (36) का बयान ‘वनएक्सबेट’ नामक एक ”अवैध” सट्टेबाजी ऐप से संबंधित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है. बताया जाता है कि पूर्व सांसद और अभिनेत्री कुछ विज्ञापनों और वित्तीय लेन-देन के ज.रिए इस ऐप से जुड़ी हुई हैं. ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में जानना चाहती है. एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई…
नयी दिल्ली. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) सुरक्षा को लेकर भारत ने एक प्रौद्योगिकी-विधिक दृष्टिकोण अपनाया है और सरकार का झुकाव नियमन से अधिक नवाचार की ओर है. वैष्णव ने नीति आयोग की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “दुनिया के कई हिस्से एआई सुरक्षा को केवल कानूनी चुनौती मानते हैं और वे कानून बनाकर पारित कर लेने से यह मान लेते हैं कि एआई सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी.” उन्होंने कहा, “लेकिन भारत ने अलग दृष्टिकोण अपनाया है. हमारा एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट एक वर्चुअल नेटवर्क है,…
समरकंद. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने सोमवार को यहां 11वें और अंतिम दौर में पूर्व विश्व चैंपियन चीन की झोंगयी टैन के साथ कड़े मुकाबले में ड्रॉ खेलकर लगातार दूसरी बार फिडे ग्रैंड स्विस खिताब जीता और महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाई.रूस की कैटरीना लागनो ने अजरबेजान की उल्विया फतालियेवा के साथ ड्रॉ खेलकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और संभावित 11 में से आठ अंक हासिल करके वैशाली के अलावा कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं. वैशाली ने 2023 में आइल ऑफ मैन में भी यह टूर्नामेंट जीता था. उनकी जीत इस बात का…
आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के स्टेकहोल्डर वर्कशाप का आयोजन रायपुर, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आज सोमवार को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन रायपुर में स्टेकहोल्डर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया की परिकल्पना एवं आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मागदर्शन में यह वर्कशॉप आयोजित की गई। योजनांतर्गत जनवरी 2025 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई थी कि छत्तीसगढ़ में देश में सबसे अधिक फ्रॉड क्लेम पाए…
रायपुर. गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का हक मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए अभिनंदन किया. इस अवसर पर गंगरेल डुबान क्षेत्र के तीन जिलों—धमतरी, कांकेर और बालोद की 11 मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यगण उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में जनसुविधा हेतु एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय बैंक की शाखा शीघ्र खोले जाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार…
रांची. झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई.झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत के अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने थिप्से की खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रवीण महादेव थिप्से शतरंज में ग्रैंडमास्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं और राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
नेपाल की अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष माहौल में समय पर चुनाव कराना है: गृह मंत्री आर्यल
काठमांडू. नेपाल के नवनियुक्त गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने सोमवार को कहा कि अंतरिम सरकार का लक्ष्य स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में समय पर आम चुनाव कराना है. हाल ही में जेन-जेड वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले एक प्रमुख वकील आर्यल ने सोमवार को गृह और विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया. आर्यल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यवाहक सरकार का गठन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के स्पष्ट आदेश के साथ किया गया था.…
लॉस एंजिलिस. कॉमेडी वेब शृंखला ‘द स्टूडियो’ ने रविवार को एमी अवॉर्ड्स में कुल 13 पुरस्कार जीतकर एक सीजन में सबसे अधिक पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बना लिया. वहीं, ‘एडोलसेंस’ ने छह श्रेणियों में और ‘द पिट’ ने ड्रामा श्रेणी में पुरस्कार जीता. ‘द स्टूडियो’ की टीम और कलाकारों से घिरे सह-निर्माता सेठ रोगन ने कहा, “इतने पुरस्कार जीतकर मेरी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है.” रविवार रात लॉस एंजिलिस के पीकॉक थिएटर से ‘सीबीएस’ पर प्रसारित ‘एमी अवॉर्ड्स’ समारोह में सेठ रोगन को चार पुरस्कार मिले. उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी शृंखला, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (सह-निर्माता इवान गोल्डबर्ग के साथ) और…
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को ऐसे नियामकीय उपायों की जरूरत पर जोर दिया, जो तकनीकी नवोन्मेषण, विशेष रूप से कृत्रिम मेधा (एआई) को जिम्मेदारी के साथ बढ़ावा दें, न कि उसे हतोत्साहित करें. उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट ‘विकसित भारत के लिए एआई: तेज आर्थिक वृद्धि के अवसर’ जारी करते हुए यह बात कही. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार न केवल एआई प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ”हम ऐसे नियामकीय उपाय नहीं चाहते हैं, जो सचमुच तकनीक को ही…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
