लेखक: atulpradhan

परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि रायपुर, युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद  सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में विभिन्न वीरता अलंकरण प्राप्त जवानों को दी जाने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है। अब परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को 40 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read More

दुबई/इस्लामाबाद. कतर ने सोमवार को अरब और इस्लामी देशों के नेताओं के एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, ताकि पिछले हफ्ते दोहा में हमास नेताओं पर किये गए इजराइल के हमले का एकजुटता से जवाब दिया जा सके. हालांकि, गाजा पट्टी में युद्ध जारी रहने के कारण, इन नेताओं के पास इजराइल को नियंत्रित करने के बहुत कम विकल्प हैं. इजराइल ने हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले के जवाब में गाजा पर आक्रमण शुरू किया था, और तब से वह इस सशस्त्र समूह सहित ईरान के तथाकथित ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ के अन्य सदस्यों पर भी ईरान, लेबनान, सीरिया,…

Read More

नयी दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू अभिनीत फिल्म ‘जटाधारा’ देश के सिनेमाघरों में सात नवंबर को रिलीज होगी.जी स्टूडियोज के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) उमेश कुमार बंसल ने कहा,” जी स्टूडियोज को फिल्म ‘जटाधारा’ को दर्शकों के बीच पेश करने पर गर्व है. यह सिर्फ सिनेमा नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो कहानी और दृष्टि को नए सिरे से परिभाषित करता है. हमारे सहयोगी एस के जी एंटरटेनमेंट, सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों को एक ऐसे क्षेत्र में ले जाने के लिए तैयार है, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.” फिल्म…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार अगले पांच साल में भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय मूल्य शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाहन क्षेत्र सरकार को सबसे अधिक जीएसटी राजस्व देता है और रोजगार के अवसर पैदा करता है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ”हमारा लक्ष्य पांच साल के भीतर भारत के वाहन उद्योग को दुनिया में शीर्ष स्थान वाला बनाना है.” गडकरी ने बताया कि देश में दुनिया की सभी बड़ी वाहन कंपनियां मौजूद हैं.…

Read More

अबुधाबी. कप्तान मोहम्मद वसीम और सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू के अर्धशतकों के बाद जुनैद सिद्दिकी (23 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को यहां एशिया कप में ओमान को 42 रन से हराकर सुपर चार में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी. वसीम ने 54 गेंद में 69 रन बनाये और वह आखिरी ओवर में आउट हुए . वहीं शराफू ने 38 गेंद में 51 रन की पारी खेलकर यूएई को बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया . यह स्कोर घरेलू टीम की जीत…

Read More

अभियंता दिवस के अवसर पर भारत रत्न विश्वेश्वरैया जीवनी का किया उल्लेख रायपुर, भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने घड़ी चौक में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया ने अपने अद्वितीय योगदान और दूरदर्शी सोच से देश के निर्माण और विकास को नई दिशा दी तथा अभियंताओं की भूमिका और उनके योगदान को याद किया।      मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक सिविल इंजीनियर राजनेता…

Read More

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नए आयाम जुड़ रहे हैं. प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है. फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण से न केवल युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी. प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों में नए फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित होंगे उनमें मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर शामिल हैं. इन महाविद्यालयों के…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 130वें संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक के पीछे असली खेल की मंशा हो सकती है क्योंकि यदि किसी भी मुख्यमंत्री को 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटा दिया जाए तो फिर चुनाव की चिंता क्यों होगी. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि चुनावी सुधार के नाम पर लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने का प्रयास हो रहा है. खरगे ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले 11 वर्षों में आरएसएस-भाजपा द्वारा भारत के लंबे समय से पोषित और कड़ी मेहनत…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों, दुर्गा पंडालों एवं गरबा नृत्य के आयोजन में मर्यादा बनाए रखने को लेकर हिंदू संगठन बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और नवरात्रि में गरबा के नाम पर फूहड़ता फैलाने वाले आयोजन पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही आयोजन समितियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो समितियों एवं गैर-धार्मिक तत्वों पर दंडात्मक कार्रवाई करने बजरंग दल प्रतिबद्ध रहेगा. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 सितंबर से क्वांर नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है. नवरात्रि के दौरान शक्ति केंद्रों,…

Read More

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, क्योंकि उन्हें अपने देश के राष्ट्रीय ऋण का निपटान करना है, जो उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है. उन्होंने कहा कि अन्यथा अमेरिका में संकट आ जाएगा, जो अमेरिका के लिए एक ”विनाशकारी स्थिति” है. आरएसएस नेता मुकुल कानिटकर ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमेरिका की मौजूदा स्थिति के लिए उसकी गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज की विकट परिस्थिति में केवल भारत…

Read More