अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।

यहां से उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हो गया। जहां वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन खास तरह से भूटान की पारंपरिक शैली में किया जाएगा। यहीं पर दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version