राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में बाल देखभाल संस्थाओं से किशोरों के भागने की घटनाओं को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को आवश्यक पक्षकार बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से वित्तीय सहायता पर जवाब मांगा है. कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव से यह बताने को कहा है कि 26 बाल देखभाल संस्थाओं में 156 सुरक्षा गार्ड की तैनाती के प्रस्ताव के लिए केंद्र की योजनाओं या दिशा-निर्देशों के तहत सहायता दी जा सकती है या नहीं. दरअसल, महासमुंद के सरकारी आब्जर्वेशन होम से आठ किशोरों के भागने और बिलासपुर की संस्था से चार किशोरों के फरार होने के मामलों में राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 156 सिक्योरिटी गार्ड की मांग की है. इसके लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी गई है. राज्य सरकार ने 8 अगस्त को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर 26 बाल देखभाल संस्थाओं में 156 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए सालाना करीब 4.68 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है. डिवीजन बेंच ने रजिस्ट्री को केंद्र सरकार को आवश्यक पक्षकार बनाने का निर्देश दिया. हाई कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को शपथपत्र दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि 156 सुरक्षा गार्ड की तैनाती के लिए राज्य को वित्तीय सहायता किस तरह दी जा सकती है. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को होगी.
Trending
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
- बलरामपुर व रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
