कोलकाता. भारत में घुसकर पश्चिम बंगाल में साधु के वेश में छिपे एक बांग्लादेशी अपराधी को नादिया जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल एसटीएफ के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शनिवार रात तेहट्टा इलाके में छापा मारा और 60 वर्षीय मोहम्मद हाशिम मलिक उर्फ हाशिम अली मलिक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेश में कई मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल के उपनिरीक्षक मोहम्मद अब्दुल नूर चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई.

अधिकारी ने कहा, “हाशिम कथित तौर पर बांग्लादेश में जघन्य अपराधों में शामिल था. वह एक नकली भारतीय पहचान पत्र बनाकर तेहट्टा के बलिउरा पुरबा पारा में छिपा हुआ था. हमें उसके बारे में जानकारी थी. स्थानीय पुलिस की मदद से हमने छापेमारी की और शनिवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया.” अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी अपराधी ने स्वीकार किया कि उसने बांग्लादेश में किए गए अपराधों के लिए कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए सीमा पार की थी.” उन्होंने यह भी बताया कि उसने जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनाने की बात भी स्वीकार की.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version