कोलकाता. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के इस पूर्व पुलिस अधिकारी को शनिवार को बीएसएफ की 143वीं बटालियन ने हकीमनगर सीमा चौकी पर उस समय पकड़ लिया, जब वह सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे.

अधिकारी के मुताबिक, पूर्व बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बांग्लादेशी की पहचान मोहम्मद आरिफुज्जमां के रूप में हुई है और सीमा पार करने उनके मकसद का पता लगाया जा रहा है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version