ढाका. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा कि अगला संसदीय चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होगा.
यूनुस ने यह टिप्पणी पिछले वर्ष के छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन के दौरान की. इस आंदोलन को “जुलाई विद्रोह” का नाम दिया गया है. इसकी वजह से लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था.

यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “अंतरिम सरकार की ओर से मैं मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजूंगा जिसमें चुनाव आयोग से अनुरोध किया जाएगा कि वह आगामी रमजान से पहले फरवरी 2026 में राष्ट्रीय चुनाव कराए.” रमजान का महीना अगले साल 17 या 18 फरवरी से शुरू होगा. इससे पहले, बांग्लादेश में आम चुनाव अगले वर्ष अप्रैल के पहले पखवाड़े में होने वाले थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version