राष्ट्रवाणी: फिल्म ‘थानेदार’ का एक सुपरहिट गाना बप्पी लहरी ने गाया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त की जोड़ी नजर आई थी। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

बॉलीवुड ने हमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। यहां पर हर एक गाने का डीप मीनिंग होता है जिसे आप अपने मूड और मन के हिसाब से सेलेक्ट करके सुन सकते हैं। हालांकि कई बार कुछ गानों को बस बीट्स से मैच करने के लिए यूं ही मस्ती-मजाक में भी तैयार कर दिया जाता है।

इनका कोई विशेष अर्थ नहीं होता बस स्टार्टिंग की लाइन लिख दी जाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म थानेदार के सुपरहिट गाने ‘तम्मा तम्मा लोगे’ (Tamma Tamma Loge) की।

इसे बप्पी लहरी (Bappi Lehri) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने गाया था। इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) लीड रोल में नजर आए थे। ‘तम्मा तम्मा लोगे’ के पॉपुलर लिरिक्स इंदीवर ने लिखे थे और बप्पी लहरी ने इसका संगीत दिया था।

बप्पी लहरी को वैसे भी बॉलीवुड में डिस्को किंग (Disco King) और एनर्जेटिक सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है। इस प्रयोग के साथ उन्होंने कमाल कर दिया था। संगीतकार बप्पी लहरी ने इसकी धुन अफ्रीकी कलाकार मोरे केंटे (Mory Kante) के प्रसिद्ध गीत ‘तमा’ (Tama) और ‘Ye ke ye ke से कॉपी किया था।

कहा जाता है कि इस गाने में माधुरी से स्टेप्स मैच करने के लिए संजय दत्त ने 16 दिनों तक कड़ी मेहनत की थी। दरअसल संजय दत्त डांस में कोई बहुत अच्छे नहीं थे। माधुरी के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए संजय दत्त ने लगातार 16 दिनों तक इस गाने के हुक स्टेप्स की रिहर्सल की थी।

सरोज खान ने इसे कोरियोग्राफ किया था। माधुरी और संजय दत्त के बीच परफेक्ट तालमेल और डांस मूव्स को कैमरे में सटीक तरीके से कैद करने के लिए इसे कुल 48 टेक्स में शूट किया गया तब जाके ये फाइनल गाना निकला।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version