राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश का पानी भरने से जिला शिक्षा अधिकारी के नगरी ब्लाॅक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दिया है। गुजरा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। वहीं, नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी जिले में बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में बच्चों को जलभराव वाले रास्तों से स्कूल जाने से रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे जलभराव के वीडियो बारिश की गंभीर स्थिति को बयां कर रहे हैं। जिले में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। धमतरी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्कूल परिसरों में बारिश का पानी भर जाने से छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नगरी विकासखंड के गुजरा स्कूल के बच्चे घुटनों तक भरे… pic.twitter.com/T7SlGnod3i

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version