रायपुर

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले के भोपालपटनम में दर्ज की गई. इस दौरान सबसे अधिक तापमान रायपुर में 35 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की की संभावना है.

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा जारी रह सकता है.

यहां हुई बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, भोपालपटनम-5 सेमी, तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा, नया बाराद्वार, राजनांदगांव -4 सेमी, लोरमी 3 सेमी, कुंडा, लालपुर थाना, सकरी, रतनपुर, पेंड्रा, पंढरिया, गंडई, मोहला, बेलरगांव, नवागढ़, पत्थलगांव-3 सेमी, प्रेमनगर, बोराई, दाढ़ी, मनोरा, मालखरौदा, पिपरिया, हसौद, बेलगहना, कापू, रेंगाखार कला, कुकदुर, नगरी, छाल, कवर्धा, कांसाबेल, बिलाईगढ़, सरिया, बेलतरा, केशकाल -2 सेमी. इसके अलावा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्ष दर्ज की गई.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है. साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान  34 और न्यूनतम तापमान के आसपास बने रहने की आशंका जताई गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version