राष्ट्रवाणी: रेडमी 17C 5G स्मार्टफोन की सेल 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इस फोन में 6.9-इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity …और पढ़ें 6,000 mAh बैटरी वाले Redmi के नए 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 6.9-इंच डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
रेडमी ने कुछ वक्त पहले अपना सस्ता 5G फोन लॉन्च किया था जिसे Redmi 17C 5G के नाम से पेश किया गया। वहीं, आज यानी 7 अक्टूबर से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस में 120Hz तक का अडैप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की डिस्प्ले मिल रही है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6GB तक RAM भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें… कीमत की बात करें तो भारत में Redmi 17C 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है जिसमें आपको 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन 6GB RAM वैरिएंट में भी खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है।
डिवाइस को आप कॉफी ब्रू, डार्क नाइट और पर्पल डॉन कलर में खरीद सकते हैं। डिवाइस को Xiaomi India की वेबसाइट, अमेजन और देश भर में Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
साथ ही फोन में 810 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है।
डिवाइस में Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। फोन में वर्चुअल RAM को 6GB तक बढ़ाने और माइक्रो-SD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का एआई कैमरा सिस्टम मिल रहा है।
साथ ही फोन में अल्ट्रा HD, पोर्ट्रेट और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
