राष्ट्रवाणी: क्या आपको शाह रुख खान की फिल्म में डीजे फ्रैंकी का किरदार याद है? इस किरदार को दीपेश भट्ट ने निभाया था। अब वह क्या कर रहे हैं, जानिए… कल हो ना हो के डीजे फ्रैंकी।
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया कल हो ना हो के डीजे फ्रैंकी का बदला लुक बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं एक्टर 23 सालों में डीजे फ्रैंकी ने फिटनेस में बनाई पहचान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho) में सभी किरदारों ने ऑडियंस का दिल जीता था।
इसी फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाकर डीजे फ्रैंकी उर्फ दीपेश भट्ट (Deepesh Bhatt) भी मशहूर हो गए थे। कल हो ना हो में डीजे फ्रैंकी रामदयाल की छोटी सी भूमिका ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद वह अचानक फिल्मों से गायब हो गए और 23 साल बाद दुबले-पतले डीजे बने फ्रैंकी उर्फ दीपेश भट्ट अब हट्टे-कट्टे फिटनेस ट्रेनर बन गए हैं।
दीपेश भट्ट का लुक 23 सालों में बिल्कुल बदल गया है। भले ही उन्हें कल हो ना हो से पहचान मिली, लेकिन उन्होंने अपना एक्टिंग करियर जारी नहीं रखा और फिल्मी दुनिया को छोड़ फिटनेस की फील्ड में पहचान बनाने का फैसला किया। उन्होंने स्क्रीन से दूरी बनाई, लेकिन इंडस्ट्री में अलग प्रोफेशन के साथ काम जारी रखा।
पिछले कुछ सालों में दीपेश भट्ट उर्फ शिवोहम ने एक्टिंग छोड़ फिटनेस पर ध्यान दिया और मस्कुलर बॉडी बनाई। आज वह फेमस बॉलीवुड फिटनेस कोच के रूप में काम कर रहे हैं। अभिनेता से फिटनेस कोच बने दीपेश भट्ट ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रेन किया है जिसमें रणबीर कपूर, राम चरण और अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं।
दीपेश भट्ट ने रणबीर कपूर को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ के लिए ट्रेन किया। आमिर खान को ‘तलाश’ व ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए ट्रेन किया। इसके अलावा भी दीपेश कई इंडियन एक्टर्स को उनके कैरेक्टर के हिसाब से ढाल चुके हैं।
दीपेश के अलावा उनकी पत्नी वृंदा भट्ट भी फिटनेस फ्रीक हैं। वृंदा वेलनेस कोच हैं। उन्होंने भी अमिताभ बच्चन, आमिर खान, करण जौहर, काजोल और सुष्मिता सेन जैसी कई मशहूर हस्तियों को कोचिंग दी है।
यही नहीं, दीपेश और वृंदा ने मिलकर 2017 में मुंबई में ‘शिवफिट’ नाम का एक जिम और फिटनेस सेंटर भी शुरू किया। शिवोहम ही भारत में ‘क्रॉसफिट’ (CrossFit) लेकर आए थे और नौ साल तक रीबॉक (Reebok) के ब्रांड एंबेसडर रहे।
