राष्ट्रवाणी: वीराना फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वालीं सिनेमा की परमसुंदरी एक्ट्रेस आज के दौर में कहां हैं, आइए जानते हैं- वीराना फिल्म एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीराना फिल्म की भूतनी जैस्मिन (Veerana Actress) को भला कौन भूल सकता है।

साल 1988 में रामसे ब्रदर्स की वीराना से उस अभिनेत्री ने अपनी हॉटनेस के दम पर 80 के दशक में तहलका मचा दिया था और फैंस की फेवरिट बन गईं। आज सिनेमा की वह परम सुंदरी कहां हैं और क्या करती हैं, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 38 साल बाद वीराना की अभिनेत्री का हुलिया कितना बदल गया है और वह कहां रहती हैं।

फिल्म वीराना के जरिए अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर हर किसी का ध्यान खींचने वाली उस अदाकारा का नाम जैस्मिन धुन्ना है। जी हां जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) ही वह एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म वीराना में खतरनाक चुड़ैल बनी थीं। इस मूवी के दम पर जैस्मिन का रातोंरात शोहरत मिलने लगी और लोग उन्हें मंदाकिनी का प्रतिद्वंदी मानने लगे थे।

बात की जाए जैस्मिन धुन्ना के मौजूदा हालतों के बारे में तो वीराना के को-स्टार एक्टर हेमंत बिर्जे ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी और बताया था कि जैस्मिन फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और वहां एक बिजनेस वुमेन के तौर पर एक्टिव हैं। हालांकि, वह कई बार मुंबई भी आती रहती हैं।

इस बात में कोई दोहराए नहीं था, क्योंकि जैस्मिन धुन्ना इतना ज्यादा सुंदर थीं, कोई भी पलभर अगर उन्हें देख ले तो उनकी ब्यूटी का दीवाना हो जाए। लेकिन कहते हैं ना समय बहुत तेजी से बदलता है और फिलहाल जैस्मिन धुन्ना के मामले में भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है। बीते साले नवंबर के महीने में जैस्मिन धुन्ना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था कि उस दौरान उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिन्हें देखकर ये साफ अंदाजा लगाया गया था कि 38 साल बाद वीराना की जैस्मिन का लुक पूरी तरह से चेंज हो गया है।

हालांकि, बाद में ये भी खबर आई कि जैस्मिन का वीडियो एआई से बनाया गया था। बताया जाता है कि जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती को देखकर अंडरवर्ल्ड दाउद इब्राहिम भी उनके पीछे पड़ गया था। इसकी वजह से जैस्मिन काफी तंग आने लगी थीं और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया।

फिर साल 2017 में जैस्मिन की मां का निधन भी हो गया और इसके बाद वह हमेशा-हमेशा के लिए विदेश में शिफ्ट हो गईं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version