राष्ट्रवाणी: वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डिस्को डांसर फिल्म के गाने पर नाचते दिख रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं।
कुछ दिन पहले मिथुन दा रूस के दौरे पर मौजूद रहे, जहां वह बतौर इंटरनेशनल गेस्ट मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म वीक में शामिल हुए। इस बीच सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती का एक लेटेस्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रूस के एक टीवी शो के मंच पर अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म डिस्को डांसर के आइकॉनिक जिमी जिमी आजा आजा… पर डांस करते दिख रहे हैं।
आइए एक नजर उनके इस वीडियो पर डालतें हैं- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है, जो रूस के एक रियलिटी शो का प्रोमो है, जिसमें मिथुन बतौर मेहमान मौजूद रहे। इस शो में आने के लिए मिथुन दा को शो के सदस्यों ने सम्मान दिया है और उनकी लोकप्रिय फिल्म डिस्को डांसर का जिमी जिमी आजा आजा… (Jimmy Jimmy Aaja Aaja) गाना बजाया, जिस पर मिथुन चक्रवर्ती 76 साल की उम्र में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
आलम ये है कि अब मिथुन चक्रवर्ती का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई एक्टर के इस डांस की जमकर तारीफ कर रहा है। जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें फिल्म डिस्को डांसर को साल 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसका जिमी जिमी आजा आजा… सिनेमा जगत के इतिहास में कल्ट माना जाता है।
Mithtun Dada on a Russian Show We have heard stories on how disco dancer was played in every street of Russia And 45 years later the craze is still there मालूम हो कि रूस में मिथुन चक्रवर्ती के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। एक वक्त पर मिथुन को रूस का सुपरस्टार माना जाता था। उनकी फिल्म डिस्को डांसर को रूस में काफी अधिक सफलता मिली थी, जिसकी वजह से वहां के लोग मिथुन चक्रवर्ती को जिमी नाम से पुकारने लगे थे।
बात की जाए बतौर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम जेलर 2 है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। रजनीकांत के साथ मिथुन की ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
