राष्ट्रवाणी: एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, लेकिन साथ ही अब हर साल एक …और पढ़ें Airtel पोस्टपेड प्लान्स हुए महंगे, लेकिन हर साल मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है। एक तरफ तो कंपनी ने पोस्टपेड टैरिफ में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ इसके साथ ही नए प्लान्स में हर साल एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप का बेनिफिट भी ऐड कर दिया है। नए प्लान 8 अक्टूबर 2026 से लागू हो जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को भी करीब एक महीने के अंदर उनके मौजूदा प्लान के सबसे नजदीकी महंगे प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि फ्री में मिलने वाली इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट की कीमत करीब 2,000 रुपये है। चलिए पहले जानते हैं कि ये रोमिंग पैक कितने दिन के लिए मिलेगा… इस फ्री वाले इंटरनेशनल रोमिंग पैक में ग्राहकों को 5GB मोबाइल डेटा मिलने वाला है।

साथ ही इसमें 60 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा इसमें 25 आउटगोइंग SMS और इनकमिंग SMS की सुविधा भी मिलेगी। ये पैक 5 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा।

ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक पूरे साल में कभी भी इस फ्री रोमिंग पैक को एक्टिवेट कर सकेंगे। खास बात ये है कि फैमिली पोस्टपेड प्लान यूज करने वाले ग्राहकों को तो फैमिली के हर मेंबर को ये फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट मिलेगा।इसके अलावा एयरटेल के नए पोस्टपेड प्लान्स में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग के साथ साथ मौजूदा बेनिफिट्स भी जारी रहेंगे।

इन प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा, फास्ट-लेन टेक्नोलॉजी और स्पैम व फ्रॉड लिंक से नेटवर्क-लेवल सेफ्टी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा ग्राहकों को एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन और एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के जरिए कॉमेडी शो, मूवी प्रीमियर और कॉन्सर्ट जैसे एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस बेनिफिट्स भी मिलते रहेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version