राष्ट्रवाणी: धमतरी: Fake Ration Card Complaint in Dhamtari केंद्र सरकार देश की जनता को अनाज की कमी ना हो इसलिए हर माह पीडीएस के मध्यम से मुफ्त राशन प्रदान कर रही है। लेकिन दूसरी ओर राश दुकान संचालक और खाद्य विभाग के ही अधिकारी सरकार की इस योजना का बंटाधार करने में लगे हुए हैं।
अब तक आपने सुना होगा कि राशन दुकान संचालक ने लाखों क्विंटल राशन गबन कर दिया, लेकिन धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जी हां RTI कार्यकर्ता ने जिला कलेक्टर से शिकायत करते हुए करीब 1000 राशनकार्ड में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है।
इतना ही नहीं उन्होंने पीएम आवास योजना में भी इसी तरह की अनियमितता होने की आशंका जताई है। फिलहाल जिला कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। Fake Ration Card Complaint in Dhamtari मामला भखारा नगर पंचायत का है, जहां सरकारी राशन कार्ड अब सवालों के घेरे में हैं।
शिकायतकर्ता की मानें तो राशन कार्डों की जांच में ऐसे नाम सामने आए, जिन्हें देखकर सवाल उठना लाजिमी है। कहीं पुरुष की जगह महिला का नाम, कहीं महिला की जगह पुरुष का नाम…तो कहीं ऐसे नाम… जिनका कथित तौर पर इलाके में कोई अस्तित्व ही नहीं। यानी सवाल सिर्फ नाम की गलती का नहीं है, सवाल ये है कि आखिर सरकारी रिकॉर्ड में ये नाम पहुंचे कैसे?
शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह कोई छोटी-मोटी गड़बड़ी नहीं, बल्कि करीब एक हजार राशन कार्डों से जुड़ा मामला है। इतना ही नहीं, शिकायत में आवास योजना के रिकॉर्ड में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की आशंका जताई गई है। मंगलवार को शिकायतकर्ता ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर दस्तावेजों के साथ पूरे मामले की शिकायत की।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी ग्राम पंचायत से लेकर प्रशासनिक स्तर तक शिकायतें की गईं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि अब कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अब नजर इस बात पर है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कब शुरू होती है। रिकॉर्ड में दर्ज नामों का सच क्या है क्या वास्तव में राशन कार्डों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो इस पूरे खेल के पीछे कौन है? भखारा में राशन कार्ड के नाम पर आखिर ये अजब-गजब खेल कैसे चला?
अब जांच के बाद ही सामने आएगा पूरा सच। उत्तर: धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में करीब 1000 राशन कार्डों में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से दस्तावेजों के साथ शिकायत की है।
“दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है।
इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है।
इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है।
वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Fake Ration Card Complaint in Dhamtari: RTI Activist Complaint to District Collector and Exposed 1000 Fake Ration Card Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम CG Oriental Insurance Company blacklisted: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन Doraemon Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की सुनामी, फिर भी ‘डोरेमोन’ ने नहीं मानी हार!
दूसरे मंगलवार को कमाई में दिखा गजब का दम Tikamgarh Suicide Attempted : जिला कोर्ट में युवक ने की सुसाइड की कोशिश। फांसी लगाकर की खुदकुशी की कोशिश IAS Transfer Order Today List 2026: नवरात्रि शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक महकमे में बड़ी सर्जरी, 42 IAS सहित 49 अधिकारियों का हुआ तबादला, बदल दिए गए 8 जिलों के अधिकारी Repo Rate Kya Hai: आपकी EMI का आरबीआई से क्या है कनेक्शन?
रेपो रेट बढ़ने पर जेब क्यों ढीली होती है और कम होने पर कैसे मिलती है राहत, जानें सबकुछ Dhamtari Suicide News : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में था पदस्थ Gyanesh Kumar Chhattisgarh Visit Cancelled: Gyanesh Kumar का Chhattisgarh दौरा अचानक टला!
दंतेवाड़ा-चित्रकोट-भोरमदेव जाने का था कार्यक्रम
