राष्ट्रवाणी: एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी की है, जिससे ग्राहकों पर सालाना ₹600 का अतिरिक्त …और पढ़ें Airtel यूजर्स को झटका! बढ़ गए पोस्टपेड प्लान के दाम, लेकिन विदेश जाने वालों के मिल सकता है ये फायदा एयरटेल पोस्टपेड प्लान की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी।
ग्राहकों पर सालाना ₹600 का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नए प्लान के साथ मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा उपलब्ध। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
अगर आप एक एयरटेल ग्राहक (Airtel Customer) हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान (Airtel Postpaid Plan Hike) में इजाफा किया है और ₹50 महंगे कर दिए हैं। जिसका मतलब है कि अब ग्राहकों को अपने पोस्टपेड प्लान के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।
देखा जाए तो इस बदलाव के कारण ग्राहकों पर सालभर में करीब ₹600 का एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा। हालांकि, जैसे ही प्लान महंगे होने की खबर आई, कंपनी के शेयर जरूर ऊपर चढ़ गए और एयरटेल को इसका फायदा हुआ, लेकिन आम यूजर्स पर खर्च थोड़ा बढ़ गया है। लेकिन इस बढ़ी हुई कीमत के साथ कंपनी ने एक बड़ा फायदा भी दिया है।
अब हर नए पोस्टपेड प्लान के साथ साल में एक बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग मिलेगी। बता दें कि कंपनी के नए प्लान्स 8 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। कंपनी के द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टपेड प्लान्स में ₹50 की बढ़ोतरी हुई है।
एयरटेल का कहना है कि इसके साथ जो फ्री इंटरनेशनल रोमिंग दी जा रही है, उसकी कीमत करीब ₹2,000 है। यानी अगर आप साल में एक बार भी विदेश घूमने जाते हैं, तो ये ऑफर आपके लिए ₹50 महीने की इस बढ़ोतरी को काफी हद तक वसूल कर देगा। लेकिन जो लोग विदेश नहीं जाएंगे, उन पर ये बदलाव महंगा ही साबित होगा।
