राष्ट्रवाणी: बासतार नेवस Update: बस्तर संभाग से आज कई अहम खबरें सामने आई हैं। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव की औपचारिक शुरुआत पारंपरिक ‘पाट जात्रा’ पूजा के साथ हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर करकापाल में बढ़ती आबादी के बीच कचरा प्रबंधन चुनौती बन रहा है। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के मामले में गिरफ्तारी, नारायणपुर में विस्फोटक सप्लाई केस में तीन दोषियों को सजा, बचेली में मशीनों में आगजनी और बेड़मापारा में ग्रामीणों के सड़क निर्माण जैसे मामले चर्चा में हैं। बस्तर। बस्तर दशहरा की तैयारियां मुख्य आयोजन से करीब 75 दिन पहले शुरू हो गई हैं। हरेली अमावस्या पर पाटजात्रा पूजा विधान के साथ पर्व की औपचारिक शुरुआत हुई। दंतेश्वरी मंदिर के सामने माचकोट के जंगल से लाई गई साल की लकड़ी की पूजा की गई। इसे दूरलू खोटला और टीका पाटा कहा जाता है। इसी लकड़ी को रथ निर्माण की पहली लकड़ी माना जाता है। परंपरा के अनुसार पूजा के बाद बलि की रस्म भी निभाई गई। पाटजात्रा में पारंपरिक मांझी-चालकी, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक और बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहे। नारायणपुर। नक्सली नेटवर्क तक विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के मामले में विशेष अदालत ने तीन आरोपियों चमेली बाई, रवि मरकाम उर्फ सुशील और कोसरू वड्डे को दोषी ठहराया है। मामले में चार डेटोनेटर, सात बोरी पोटेशियम नाइट्रेट, सात मीटर कॉर्डेक्स वायर और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। अदालत ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों को सात वर्ष तक के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। बस्तर। करकापाल इलाके में आबादी बढ़ने के साथ कचरा प्रबंधन की समस्या भी बढ़ रही है। हाटकचोरा से अवंतिका कॉलोनी तक सड़क चौड़ी होने के बाद आवाजाही बढ़ी है और इलाका तेजी से विकसित हो रहा है। सुरक्षा कारणों से हवाई पट्टी के पीछे कचरा फेंकने और जलाने पर रोक है, इसके बावजूद कुछ लोग रात के समय सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं। सती माता मंदिर मार्ग पर भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने नियमित निगरानी बढ़ाने और कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। बस्तर। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भाटपाल चौक के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से पाइवॉन स्पास प्लस की 82 कैप्सूल, एक एंड्रॉयड मोबाइल और 100 रुपए नकद मिले। जब्त दवाओं की कीमत करीब 816 रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय जयराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। दंतेवाड़ा। बचेली में 11 अगस्त की रात कल्पतरु कंपनी के साइट पर खड़ी एक एक्सकेवेटर और क्रेन के इंजन में आग लगा दी गई। सुरक्षा गार्डों ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। साइट का सीसीटीवी कैमरा खराब बताया जा रहा है, जिससे आरोपी की पहचान में परेशानी हो सकती है। पुलिस फिलहाल घटना को नक्सली वारदात नहीं मान रही है। पूर्व की आगजनी की घटनाओं को जोड़कर भी जांच की जा रही है। नारायणपुर। पंचायत आंवरी के आश्रित ग्राम बेड़मापारा के ग्रामीण करीब तीन पीढ़ियों से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार मांग के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने अब खुद फावड़े और ट्रैक्टर जुटाकर श्रमदान से रास्ता सुधारना शुरू किया है। बारिश में सड़क कीचड़ में बदलने से स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों ने अब पक्की सड़क, पुल और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी

