राष्ट्रवाणी: अभनपुर। नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर परिवार का विवाद अब नया मोड़ ले लिया है। सोनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रज्ज्वल सोनी ने अभनपुर पुलिस पर उनके घर और अस्पताल में पहुंचकर परेशान करने, निजता भंग करने और बिना सर्च वारंट घर की तलाशी लेने का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। वहीं पुलिस इसे न्यायालय के आदेश के पालन में बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दिलाने की कार्रवाई करार दे रही है। दरअसल, अभनपुर के प्रतिष्ठित डॉ. प्रज्ज्वल सोनी और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के बीच पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है. मामला उनके नाबालिग बच्चे की कस्टडी से जुड़ा हुआ है, डॉक्टर प्रज्ज्वल सोनी के मुताबिक, न्यायालय ने बच्चे की कस्टडी उसकी मां को सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि आदेश का पालन करते हुए कई बार न्यायालय में उपस्थित होकर बच्चे को कोर्ट में सौंपा, लेकिन बच्चा अपने पिता से अलग नहीं रहना चाहता। ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी लगातार पुलिस को लेकर उनके घर और अस्पताल पहुंचती हैं। डॉ. सोनी का आरोप है कि बीते दिनों वे और उनके पिता इसी मामले में न्यायालय में पेश होने गए थे, इसी दौरान अभनपुर पुलिस के एक दल ने उनकी गैर मौजूदगी में बिना उनके अनुमति के घर में प्रवेश कर तलाशी ली। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अस्पताल के स्टाफ द्वारा बनाए जाने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले में पुलिस का अपना पक्ष है। रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के मुताबिक, न्यायालय ने बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दिलाने के संबंध में पुलिस को आदेश दिया है, पुलिस इसी तारतम्य में न्यायालयीन आदेश के पालन में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब पुलिस की कार्रवाई और डॉक्टर के आरोपों के कारण चर्चा में है। एक तरफ डॉक्टर पुलिस पर प्रताड़ना और निजता भंग करने का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस न्यायालय के आदेश के पालन की बात कह रही है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
