राष्ट्रवाणी: सर्दियों में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं. छोटे बच्चों को संक्रमण होने का खतरा भी रहता है, क्योंकि वे अक्सर खेलते समय गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह छू लेते हैं. ऐसे में माता-पिता को उनकी रोजमर्रा की कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए. सही कपड़े, अच्छा खान-पान और साफ-सफाई जैसी छोटी-छोटी बातें बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं. ठंड बढ़ने पर बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनाएं. उनके कपड़ों की ऐसी परतें रखें, जिन्हें जरूरत पड़ने पर उतारा या पहना जा सके. सिर, कान, हाथ और पैरों को ठंड से बचाने के लिए टोपी, मोजे और दस्ताने इस्तेमाल करें. बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़ों में न लपेटें, क्योंकि इससे उन्हें पसीना आता है और परेशानी होती है. अगर बच्चा खेल रहा है या घर के अंदर है, तो उसके शरीर का तापमान देखकर कपड़े कम या ज्यादा करें. नवजात बच्चों के मामले में खास सावधानी रखें. उन्हें बहुत भारी कंबल में लपेटकर न सुलाएं, क्योंकि इससे शरीर ज्यादा गर्म होता है. बाहर निकलते समय ठंडी हवा से बचाएं और मौसम बहुत खराब हो तो बाहर खेलने का समय कम रखें. बच्चों को सर्दियों में भी पर्याप्त पानी पिलाते रहें. ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत बनी रहती है. उनके खाने में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा, हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें. संतरा, अमरूद और आंवला जैसे फल विटामिन सी देते हैं. बच्चों को ताजा और घर का बना खाना दें. इसके साथ ही उन्हें हाथ धोने की आदत सिखाएं. खाना खाने से पहले, बाहर से आने के बाद और टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धुलवाएं. खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल या कोहनी रखने की आदत डालें. बच्चों को अपनी पानी की बोतल, तौलिया और रुमाल दूसरों के साथ शेयर न करने दें. बच्चों के कमरे को साफ रखें और समय-समय पर खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें. अगर घर में कोई सदस्य सर्दी-जुकाम या फ्लू से परेशान है, तो बच्चे से थोड़ी दूरी बनाए रखे और उसके सामने खांसने या छींकने से बचे. बच्चों के टीकाकरण का ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार फ्लू वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछें. अगर बच्चे को बुखार, लगातार खांसी या नाक बहने की समस्या हो, तो उसकी तबीयत पर नजर रखें. बहुत तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, पसलियों का अंदर धंसना या असामान्य सुस्ती दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को सर्दी-जुकाम की दवा न दें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आयकर विभाग की CG में 50 ठिकानों पर जांच जारी, 14 करोड़ की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण जब्त – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: के गब्बर का खौफ खत्म रे भैया: अब गले में कॉलर आईडी, हर घंटे मिल रही कबरा हाथी की लोकेशन – राष्ट्रवाणी
- आरक्षित वर्ग की अधिक अंक वाली महिला अभ्यर्थियों को सामान्य पदों पर चयन का अधिकार : हाई कोर्ट – राष्ट्रवाणी
- यूनेस्को-यूसीएल अध्ययन ने चेतावनी दी है कि जलवायु विज्ञान पर उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया के तहत एआई मॉडल ध्वस्त हो गए हैं – भारतीय पीएसयू
- बस्तर: मुख्य सचिव विकासशील ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की….. – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: हेट स्पीच के 14 मामलों में अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत, रायपुर प्रवेश की पाबंदी समाप्त – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश…. – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: कलेक्टर ने राजस्व विभाग में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की – राष्ट्रवाणी

