रायपुर: भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने यहां 16 से 20 दिसंबर तक पैरा बैडंिमटन (ग्रासरूट) के लिए अपना पहला कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जो देश में इस खेल के कोंिचग ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में पैरा बैडंिमटन में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भारत भर के प्रशिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्यक्रम द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता गौरव खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जो भारतीय पैरा बैडंिमटन टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच हैं।
प्रतिभागियों को दिव्यांग जागरूकता, पैरा खेल प्रशासन, वर्गीकरण प्रणाली, सहायक उपकरण, कोंिचग पद्धति, चिकित्सा सहायता आदि के लिए प्रशिक्षण दिया गया। भारत पैरा बैडंिमटन में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। भारतीय बैडंिमटन खिलाड़ियों ने 2024 बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडंिमटन विश्व चैंपियनशिप में 18 पदक जीते थे। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी पांच पदक हासिल किए थे।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version