बीजापुर. छत्तीसग­ढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में हुई? उन्होंने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की शुरूआत की थी.

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बुधवार अपराह्न तीन बजे से सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव तथा एक .303 रायफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), विस्फोटक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि इसका मकसद अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी.

इस मुठभेड़ के साथ छत्तीसग­ढ़ में 2025 में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 246 नक्सली मारे गए हैं. इनमें से 217 बस्तर संभाग (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबाग­ढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए. पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को राज्य के गरियाबंद जिले में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मॉडम बालकृष्ण समेत दस नक्सली मारे गए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version