बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने एक बयान में बताया कि उसे सूचना मिली कि पामेड थाना क्षेत्र के सेंड्राबोर और आमपुर गांवों में नक्सलियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी.

विज्ञप्ति में कहा गया कि पुलिस घटना की पुष्टि कर रही है. हालांकि इसमें अपराध कब हुआ और अपराध के मकसद के बारे में नहीं बताया गया. यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले हुई है. शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर रायपुर पहुंचेंगे.

बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा बीजापुर गांव में 17 जून को नक्सलियों ने 13 वर्षीय लड़के सहित तीन ग्रामीणों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी. एक अधिकारी ने पहले बताया था कि तीन मृतकों में से दो वरिष्ठ नक्सली कैडर दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे. मोडियम ने इस वर्ष मार्च में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version