बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांडलापर्ती गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से तीन जवान घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त में रवाना किया गया था. दल में जिला बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे. दल जब कांडलापर्ती गांव के करीब था तभी जवान प्रेशर बम के संपर्क में आ गए. इससे बम में विस्फोट हो गया और एसटीएफ के तीन जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंगों का उपयोग करते हैं. ऐसी ही एक घटना में शनिवार को बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारी कांकेर गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version