बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न इलाकों में विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे.

उन्होंने बताया कि सुरक्षार्किमयों ने जांगला, गंगालूर और बासागुडा पुलिस थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक टिफिन बम और एक प्रेशर कुकर बम, एक संर्विधत विस्फोटक उपकरण(आईईडी) और अन्य सामान जब्त किया है. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों की आयु 19 से 50 वर्ष के बीच है. उन्होंने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की अलग-अलग संयुक्त टीम इन अभियानों में शामिल थीं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version