क्रिकेट की दुनिया में आज सुबह उस समय भूचाल आ गया जब अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल न किए जाने पर चयन समिति और बीसीसीआई पर तीखा हमला बोला। अश्विन ने चयनकर्ताओं के इस फैसले को “बेहद अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया।
यह विवाद सिर्फ जायसवाल के चयन तक ही सीमित नहीं रहा। इसके साथ ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के बीच रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अंदरूनी खींचतान की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अगरकर रोहित शर्मा को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खिलाने के पक्ष में नहीं थे, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस चयन रवैये और अंदरूनी खींचतान ने भारतीय फैंस और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें —:

