दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है. यह मामला दंतेवाड़ा का है. मामले से जुड़े दो वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है और लिखा है कि, सत्ता का अहंकार देखिए, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय, भाजपा और आरएसएस के नेता आपस में झगड़ रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन, प्रशासन और भाजपा कितना गंभीर है.

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम और आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के पुत्र आशु के बीच रेलवे फाटक दंतेवाड़ा में ओवरटेक स्पीड को लेकर जमकर तीखी बहस हुई. इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम के 50 से अधिक समर्थक आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के घर पहुंच गए. यहां घंटों समर्थकों ने हंगामा किया. हंगामे के दौरान समर्थक आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के बेटे की तलाश में उनके घर का मुख्य दरवाजा जबरन तोड़ दिया. इतना ही नहीं समर्थकों ने मारपीट भी की. हालांकि इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत थाने में नहीं हुई है. पुलिस ने भी कोई मामला दर्ज नहीं किया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version