मुंबई. फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का बचाव करने के लिए मंगलवार को दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह महाराष्ट्र के एक भाजपा विधायक के निशाने पर आ गए. शाह ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में अपने विचार साझा किए थे, जिसे बाद में उन्होंने हटा दिया.

दक्षिण मुंबई में विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने शाह की टिप्पणी को हिंदू विरोधी करार दिया और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की. कदम ने कहा कि शाह ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. कदम ने शाह के उस पोस्ट का हवाला देते हुए कहा, “नसीरुद्दीन शाह कैलासा की तुलना पाकिस्तान से क्यों कर रहे हैं?” शाह ने कहा था कि जो लोग ‘पाकिस्तान जाओ’ कहते हैं, उन्हें कैलासा चले जाना चाहिए. कदम ने कहा, “क्या शाह पहलगाम आतंकी हमले को भूल गए हैं?” उन्होंने कहा कि अभिनेता ने भारत के बहादुर सैनिकों का अपमान किया है. उन्होंने कहा, “यह सुर्खियों में बने रहने के लिए एक स्टंट है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version