बेलथांगडी. धर्मस्थल में खोज अभियान भारी बारशि के बावजूद बुधवार को भी जारी रहा, जिसमें एक प्रमुख गवाह द्वारा ‘स्थल 13’ के रूप में पहचाने गए नये स्थल पर ध्यान केंद्रित किया गया. विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर, उस स्थान पर संभावित मानव अवशेषों के बारे में गवाहों द्वारा दिए गए संकेत के आधार पर, सुबह में पिछले स्थल (स्थल 13) के निकट खुदाई शुरू करने के लिए दो उत्खनन मशीनों का उपयोग किया.

अधिकारियों के अनुसार, जलभराव और अस्थिर मिट्टी के कारण उत्खनन कार्य सावधानी से किया जा रहा है, जिससे प्रगति धीमी है और कुछ क्षेत्रों में हाथ से खुदाई के तरीकों का उपयोग करना पड़ रहा है. किसी भी निष्कर्ष की तुरंत जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं. यह खोज अभियान धर्मस्थल और उसके आसपास शवों को सामूहिक रूप से दफनाये जाने के आरोपों की व्यापक जांच का हिस्सा है. इन आरोपों ने पिछले तीन सप्ताह में लोगों का ध्यान आर्किषत किया है.

अधिकारियों ने अब तक गवाहों और शिकायतकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर कई अन्य स्थानों की पड़ताल की गई है.
जिला पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद जांच की प्रक्रिया “बिना किसी रुकावट के” जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस कार्य को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मानव बल और उपकरण लगाये गए हैं. हालांकि, परिणाम के बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की गई. तालुका अधिकारियों ने कहा कि ‘स्थल 13’ से प्राप्त निष्कर्षों को, यदि कोई हो, विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशालाओं को भेजा जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version