राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव में एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक मछली पकड़ने के लिए नदी के एनीकट पर पहुंचा था। तभी अचानक वह तेज धारा की चपेट में आ गया और लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, लापता युवक की पहचान घोटगांव निवासी धनंजय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। रेस्क्यू टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है, लेकिन तेज धारा अभियान में बाधा बन रही है। घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी, नालों और एनिकट के पास जाने से बचें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग का अलर्ट
- फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – राष्ट्रवाणी
- गांजा तस्करी के मामले में नदपस कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया – राष्ट्रवाणी
- असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
