लीड्स: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट में भारत पर मिली पांच विकेट से जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है जिन्होंने भारत के निचले क्रम को दो बार आउट किया। जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी की । स्टोक्स ने हालांकि कहा कि मैच का पलड़ा उसी समय उनके पक्ष में हो गया था जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट थी। बड़े स्कोर से इसका पता चलता है। लेकिन मैच का निर्णायक पल यही था कि हमने दो बार भारत के निचले क्रम को आउट कर दिया। इसी वजह से हम उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक पाये और विशाल लक्ष्य नहीं मिला जिसे पाना मुश्किल हो जाता।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने उन्हें 450 . 500 से आगे नहीं जाने दिया जो वह एक समय बनाते दिख रहे थे। ’’ भारत ने पहली पारी में आखिरी छह विकेट 41 रन के भीतर गंवा दिये और दूसरी पारी में भी आखिरी छह विकेट 34 रन के भीतर गिर गए।

स्टोक्स ने कहा ,‘‘ जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य के जवाब में अच्छी शुरूआत चाहिये थी। ऐसे में विकेट बचाकर खेलना जरूरी था। डकेट और जैक ने जिस तरह से खेला , वह काबिले तारीफ है। दोनों एक दूसरे के पूरक बनकर खेले। दाहिने . बायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन के सामने गेंदबाजों को मुश्किल हुई होगी।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version