कैंडोलिम. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का शीर्ष निकाय, भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई), भारत के स्वदेशी कृत्रिम मेधा (एआई) मॉडल को सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय और आर्थिक आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के साथ बातचीत कर रहा है. मंत्रालय देश का अपना बड़ा भाषा मॉडल (एलएलएम) विकसित करने के लिए काम कर रहा है.

आईसीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान भारत में विकसित किए जाने वाले एलएलएम (बड़े भाषा मॉडल) को सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय और आर्थिक आंकड़े उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है. आईसीएआई के चार लाख से अधिक सदस्य हैं. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहे हैं. आईसीएआई का प्रस्ताव है कि भारत में विकसित किए जा रहे एलएलएम को वित्तीय और आर्थिक डेटा उपलब्ध कराया जाए.” उन्होंने बताया कि संस्थान के पास कंपनियों के बही-खाते, ऑडिट रिपोर्ट जैसी प्रमाणित जानकारी है, जो एआई मॉडल के लिए उपयोगी हो सकती है.
आईसीएआई का कहना है कि वे प्रामाणिक और सटीक वित्तीय डेटा देने में सक्षम हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version