नयी दिल्ली: वैश्विक विमानन कंपनियों के समूह आईएटीए ने मंगलवार को कहा कि भारत की कर प्रणाली जटिल है तथा इसे और भरोसेमंद बनाने की जरूरत है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइन कंपनियां अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि भारत के विमानन बाजार में वृद्धि दर चीन से अधिक होगी। हाल के दिनों में विदेशी विमानन कंपनियों को मिले कर नोटिस के संदर्भ में, वॉल्श ने कहा कि भारत में कर प्रणाली जटिल है और इसे अधिक भरोसेमंद बनाने की आवश्यकता है। आईएटीए वैश्विक स्तर पर 350 से अधिक विमानन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version