चियांग माई (थाईलैंड). भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने रविवार को यहां तिमोर लेस्ते पर 4-0 की शानदार जीत के साथ एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. विंगर मनीषा कल्याण (12वें और 80वें मिनट) ने शानदार दो गोल किए जबकि अंजू तमांग (58वें मिनट) और लिंडा कोम सेर्टो (86वें मिनट) ने एक एक गोल दागा.

भारतीय महिला टीम ने मैच में शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा और पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी. इस जीत के साथ भारत अब दो मैच में छह अंक के साथ ग्रुप बी में इराक और थाईलैंड से आगे शीर्ष पर है. इराक और थाईलैंड दिन में एक दूसरे से भिड़ेंगे.
पांच टीम के ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना अभी मुश्किल है लेकिन भारत ने लगातार दो शानदार प्रदर्शन करके निश्चित रूप से मजबूत दावा पेश किया है. भारत ने पहले मैच में मंगोलिया पर रिकॉर्ड 13-0 की जीत दर्ज की थी जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी हुई थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version