रायपुर: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव का पचासा

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सात फरवरी से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी कर ली है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। इनमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हो गए। वह केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 23-23 गेंदों में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया।

ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version