राष्ट्रवाणी: रिलायंस डिजिटल आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स पर शानदार डील दे रहा है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत काफी कम …और पढ़ें आईफोन 17 प्रो पर Reliance Digital दे रहा सबसे बड़ी डील, A19 प्रो चिपसेट समेत कई बेहतरीन फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च की है जिसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए मॉडल की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप भी पुरानी सीरीज का प्रो मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो Reliance Digital आपके लिए सबसे बड़ी डील लेकर आया है।
आईफोन 17 प्रो इस वक्त इन-स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक के कॉम्बिनेशन से काफी कम प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में A19 प्रो चिपसेट, IP68-रेटेड बिल्ड और 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। चलिए पहले डील के बारे में जान लेते हैं… Reliance Digital ने आईफोन 17 प्रो के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 1,34,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है, लेकिन सभी ऑफर्स लगाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है।
रिलायंस डिजिटल 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिससे पहले तो फोन की कीमत 1,24,990 रुपये हो गई है। ग्राहक 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक लगाकर फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। रिटेलर का कहना है कि ऑफर की एक्सचेंज वैल्यू आईफोन 15 प्रो पर बेस्ड है।
इसलिए, लास्ट एक्सचेंज वैल्यू एक्सचेंज किए जा रहे डिवाइस और उसकी कंडीशन पर डिपेंड कर सकती है। रिलायंस डिजिटल आईफोन 17 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज मॉडल पर भी ऐसा ही डील दे रहा है। फोन की कीमत वैसे तो 1,49,900 रुपये है और इस पर भी 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है।
ऑफर में बताए गए 55 हजार रुपये की एक्सचेंज वैल्यू, 10 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 71,990 रुपये हो जाती है। एप्पल के आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल में A19 प्रो 3nm चिपसेट मिल रहा है और दोनों डिवाइस में ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है।
दोनों डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है और 18-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। दोनों फोन IP68 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।
