राष्ट्रवाणी: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को एक बड़ी फिल्म से शूटिंग के बाद अचानक रिप्लेस कर दिया गया था। इससे एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं। रातोंरात फिल्म से रिप्लेस हुई थीं कटरीना कैफ।

फोटो क्रेडिट- एक्स कटरीना कैफ को फिल्म से निकाला गया था सिर्फ एक शॉट के बाद फिल्म से हो गई थीं रिप्लेस कटरीना को करियर खत्म होने का लगा था डर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 साल पहले कटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक फिल्म करने वाली थीं। सारी तैयारी हो गई थी।

फिल्म में उन्हें कास्ट कर लिया गया था। साइनिंग अमाउंट दे दी गई थी। यहां तक कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी।

मगर सिर्फ एक शॉट के बाद ही कटरीना को फिल्म से बाहर कर दिया गया। वह रातोंरात फिल्म से रिप्लेस हो गईं और उनकी जगह लंदन से आई एक नई एक्ट्रेस ने ली। फिल्म से अचानक रिप्लेस होने पर कटरीना कैफ को बड़ा धक्का लगा था।

उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि अब उनका करियर खत्म हो गया। कटरीना को जिस फिल्म से निकाला गया था, वो 2003 में रिलीज हुई अनुराग बसु निर्देशित साया (Saaya) थी। साया फिल्म में जॉन अब्राहम, महिमा चौधरी और तारा शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म में तारा शर्मा का माया वाला किरदार वास्तव में कटरीना निभाने वाली थीं। तारा शर्मा भी बॉलीवुड में नई थीं। उन्होंने लंदन में अपनी हाई-फाई सैलरी छोड़ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

भले ही यह फिल्म न चली हो, लेकिन तारा को स्टारडम मिल गया था। एक्ट्रेस ने खुद बॉलीवुड बबल के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें एक दिन नहीं बल्कि एक शॉट के बाद ही फिल्म से निकाल दिया गया था।

उस समय उनके मन में चल रहा था कि उनकी जिंदगी और करियर भी खत्म हो गया। कटरीना कैफ को कहा गया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बन सकती हैं। उन्होंने इस दौर को याद करते हुए कहा था, “जब मैंने शुरुआत की थी तो लोगों ने मेरे मुंह पर सीधे-सीधे कहा था, ‘तुम एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं और तुममें कोई अच्छी बात नहीं है।’ तब मैं भी रोई थी, तो रोने से मदद मिलती है।

लेकिन फिर आप अपने विजन पर डटे रहते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखते हैं।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version