तेहरान. भारत ने पिछले महीने लापता हुए तीन भारतीयों को सुरक्षित बचाने के लिए बुधवार को ईरान को धन्यवाद ज्ञापित किया. भारत ने कहा कि ईरान का समर्थन दोनों देशों की ”मित्रता की सच्ची भावना” को दर्शाता है. ईरान से संचालित समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा, ”दक्षिणी तेहरान के वरामिन में बंधक बनाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई और बंधकों को मुक्त करा लिया गया.” ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”तीनों अपहृत भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और अब वे भारतीय दूतावास की देखरेख में हैं, जो उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी में सहायता कर रहा है.”

भारतीय दूतावास ने कहा, ”हम उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ईरान सरकार की त्वरित और प्रभावी कोशिशों के लिए उनका दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं. आपका समर्थन हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता की सच्ची भावना को दर्शाता है.” नयी दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास ने भी मंगलवार को अपहृत भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने की पुष्टि की. ईरान के दूतावास ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ”तेहरान पुलिस ने तीन लापता भारतीय नागरिकों को मुक्त करा लिया है.” विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह लापता भारतीयों के मामले में ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है.

अपहृत भारतीयों की पहचान पंजाब निवासी अमृतपाल, हुसनप्रीत सिंह और जसपाल सिंह के रूप में हुई है. उनके परिवारों ने दावा किया कि वे ट्रैवल एजेंट द्वारा किए गए नौकरी के वादे के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले थे, लेकिन बाद में खुद को ईरान में पाया. परिवार के मुताबिक, ईरान में उनका ‘अपहरण’ कर लिया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version